Some Important Words

Some Important Words

अध्याय 17

कुछ महत्वपूर्ण शब्द

get

get अंग्रेज़ी में बहुत ही उपयोगी शब्द है. निम्नानुसार अलग अलग अर्थों में get का प्रयोग किया जाता है.

  • 1.तुम्हें यह समाचार कब मिला? – When did you get this news?
  • 2.मैं यहाँ तुम्हारी सलाह लेने आया हूँ. – I came here to get your advice.
  • 3.तुम्हारे रेडियो पर कौन कौन से स्टेशन लगते हैं? – Which stations do you get on your radio?
  • 4.मुझे आज सुबह मेरे एक पुराने मित्र का फोन आया. – I got a (telephone) call from an old friend of mine this morning.
  • 5.तुम्हारी चाय ठंडी हो रही है. – Your tea is getting cold.
  • 6.तुम जल्दी ही अच्छे हो जाओगे. – You will soon get better.
  • 7.वह तुम्हें मुश्किल में डालने की कोशिश कर रहा है. – He is trying to get you into trouble.
  • 8.कुर्सी से अपना पाँव हटाओ. – Get your foot off the chair.
  • 9.मुझे बच्चों को स्कूल के लिये तैयार करना है. – I have to get the children ready for school.
  • 10.ऐसा समाचार बड़ी तेजी से फैलता है. – Such news gets round/around very fast.
  • 11.मैं सुबह चार बजे उठता है. – I get up at 4 in the morning.
  • 12.मैं तुम्हें कल कितने बजे उठाऊँ? – What time shall I get you up tomorrow?
  • 13. मुझसे खिड़की बंद नहीं हो रही है. – I can’t get the window to shut.
  • 14. मुझसे यह दरवाज़ा खुल नहीं रहा है. – I can’t get this door to open.
  • 15. मुझे लगता है अब हमें टैक्सी लेनी चाहिये. – I think we should get a taxi now.
  • 16. उसने क्या कहा मुझे नहीं समझा. – I didn’t get what he said.
  • 17. बहुत शोर होने के कारण उसने क्या कहा मैं सुन नहीं सका. -It was very noisy so I didn’t get what he said.
  • 18. मुझे गलत मत समझना. – Don’t get me wrong.
  • 19. मैं दो घंटे में वापस आऊंगा. – I will get back in 2 hours.
  • 20. हम 3.15 बजे घर पहुँचे. – We got home at 3.15.
  • 21. मेरी उससे आजकल मुलाकात नहीं होती. – I don’t get to see him these days.
  • 22. मुझसे इस बोतल का ढक्कन निकल नहीं रहा है. – I can’t get the lid off this bottle.
  • 23. मुझे बहुत प्यास लगी है. – I have got a terrible thirst.
  • 24. उसे जुकाम हुआ है. – He has got a cold.
  • 25. उसे बुखार आया है. -He has got a fever.

go

  1. मैं स्कूल जा रहा हूँ. – I am going to school.
  2. यह रास्ता मुंबई जाता है. – This road goes to Mumbai.
  3. बस चलने लगी. – The bus started going.
  4. मेरा पेन कहाँ गया है? – Where has my pen gone?
  5. मुझे लगता है वह पागल हो गया है. – I think he has gone mad.
  6. खराब होने से पहले यह आम खा लो. – Eat these mangoes before they go bad.
  7. मेरी घड़ी फिर से खराब हो गई है. – My watch has gone wrong again
  8. एक दो दिन में सूजन कम हो जाएगी. – The swelling will go down in a couple of days.
  9. जुलूस शांति से पार हो गया. – The procession went off peacefully,
  10. हम इस तरह नहीं जी सकते. – We can’t go on living like this.
  11. क्या महीना भर अन्न के बिना रहना संभव है? – Is it possible to go without food for a month?
  12. तुम्हारा लिखने का काम कैसे शुरू है? – How is your writing work going?
  13. क्या चल रहा है?/ क्या शुरू है? – What is going on?

do

  1. तुम क्या कर रहे हो? – What are you doing?
  2. क्या तुमने बर्तन मांज लिये हैं? – Have you done the dishes?
  3. क्या तुम यह पहेली हल कर सकते हो? – Can you do this riddle?
  4. तुम नाश्ते के लिये क्या कर/ पका रहे हो? – What are you doing for breakfast?

अनौपचारिक (यानी बोलचाल की) अंग्रेज़ी में do का बहुत भिन्न भिन्न अर्थों में प्रयोग किया जाता है. परिस्थिति के अनुसार / साथ में आए दूसरे शब्द से do का अर्थ स्पष्ट होता है.

  1. यह फूल किसने लगाए हैं? – Who has done these flowers?
  2. मुझे लगता है तुम्हें तुम्हारे नाखून काटने चाहिये. – I think you need to do your nails.
  3. क्या तुमने अभी हाल में अपने दाँत माँजे हैं ? – Have you done your teeth recently?
  4. यह कार प्रतिघंटा 200 किमी की गति से चल सकती है. – This car can do 200 kms an hour.
  5. क्या तुम्हारे पैसे मैं सोमवार को दूँ तो चलेगा? – Will it do if I repay your money on Monday?
  6. ऐसी अनुशासनहीनता यहाँ नहीं चलेगी. – This kind of indiscipline won’t do here.
  7. क्या तुम्हें और थोडा चावल चाहिये? ~ नहीं, मुझे इतना काफी होगा. – Would you like some more rice? ~ No, this (much) will do me, thanks.
  8. तुम्हारा कैसा क्या चल रहा है? ~ मेरा अच्छा चल रहा है. – How are you doing? I am doing fine.
  9. जूतों के फीते ठीक से बांधो, नहीं तो उलझ कर गिरोगे. – Do your shoelaces up properly or you will trip over.
  10. मैं अब उसकी हेकड़ी सह नहीं सकता. – I can’t do with his arrogance any more.
  11. मेरे पास पेन नहीं है. क्या पेंसिल चलेगी? – I don’t have a pen, will a pencil do?
  12. क्या पचास रुपये चलेंगे? / क्या पचास रुपये काफी होंगे? – Will Rs. 50 do?
  13. तुम्हें मेरे साथ आना हो तो पहले बाल ठीक कर लो. – If you want to come with me, first do your hair.
  14. क्या तुम इस अनुच्छेद का अंग्रेज़ी में अनुवाद कर सकते हो? – Can you do this paragraph into English?

Let

let यह शब्द किताब में पहले भी आया है. लेकिन तब इस शब्द का हमने आज्ञावाचक वाक्य में प्रयोग किया था. यहाँ हमें let का प्रयोग कर के कुछ कथनवाचक वाक्य बनाने हैं.

फिलहाल हम बना रहे वाक्य में let का अर्थ करने देना ऐसा है. देखिये.

  • 1. मैं तुम्हें यहाँ नहीं बैठने दूंगा.

बैठने दूंगा अर्थात बैठने की क्रिया करने दूंगा. वाक्य में करने देना यह क्रिया आई है. और वाक्य सामान्य भविष्यकाल का है. अतः अंग्रेज़ी वाक्य ऐसे बनेगाः-

I will not let you sit here.

  1. मैं तुम्हें यहाँ बैठने नहीं दे सकता. – I cannot let you sit here.
  2. मैं तुम्हें वहाँ नहीं जाने दूंगा. – I will not let you go there.
  3. तुम्हें उसे वहाँ नहीं जाने देना चाहिये. – You should not let him go there.
  4. तुम्हें उसे वहाँ नहीं जाने देना चाहिये था. – You should not have let him go there.
  5. इमारत में किसी को भी न जाने देने के हमें आदेश हैं. – We have orders not to let anyone go into the building.

Let alone

let alone का प्रयोग तो छोडिये अथवा तो दूर की बात है इस अर्थ में किया जाता है. let alone का प्रयोग नकारात्मक वाक्य के बाद होता है

  1. वह साइकिल भी नहीं खरीद सकता, कार (खरीदना) तो दूर की बात है. – He can’t buy a bicycle, let alone (buy) a car.
  2. वह इतना पिया हुआ था कि ठीक से खड़ा भी नहीं रह पा रहा था, चलना तो छोड़ो. – He was so drunk he couldn’t even stand properly, let alone walk.
  3. किताबें तो छोड़िये, कुछ लोग अखबार भी नहीं पढ़ते. – Some people don’t even read a newspaper, let alone books.
  4. सिनेमा तो दूर की बात है, वह टीवी भी नहीं देखता. – He doesn’t watch TV, let alone movies.
  5. आदमी मच्छर नहीं मार सकता, मनुष्य (को मारना) तो दूर की बात है. – Man can’t kill a mosquito, let alone (kill) a man.

Point

  1. मुझे यह शुरू रखने में कोई अर्थ /मतलब/फायदा नहीं दिखाई देता. – I see no point in continuing this.
  2. मुझे वहाँ जाने में कोई मतलब नहीं दिखाई देता. – I see no point in going there.
  3. अब उसकी राह देखने में कोई अर्थ नहीं है. – There is no point (in) waiting for him now.
  4. उस बारे में बहस करने में कोई मतलब नहीं है. – There is no point (in) arguing about it.
  5. उससे बहस करना बेमतलब है. – It is pointless arguing with him.
  6. चिंता करने में क्या अर्थ है? – What is the point of worrying?
  7. इस चाकू की धार तेज है. – This knife has a sharp point.
  8. यह हमारी चर्चा का प्रमुख मुद्दा है. – This is the main point of our discussion.
  9. दुनिया विनाश के कगार पर है. – The world is on the point of destruction.
  10. वह आया तब हम निकल ही रहे थे. – We were (just) on the point of leaving when he came.

wish

  1. तुम्हारी सभी इच्छाएँ पूरी हों. – May all your wishes come true!
  2. तो यह इच्छा है तुम्हारी. – So this is your wish!
  3. तुम्हारी क्या बनने की इच्छा है? – What do you wish to become?
  4. सभी दिन रविवार हो ऐसा मुझे लगता है. – I wish (that) all days were Sundays.
  5. मैं वह नौकरी न छोड़ता तो अच्छा हुआ होता. – I wish (that) I hadn’t left that job.

run

  1. मैं तुमसे अधिक तेज़ी से दौड़ सकता हूँ. – I can run faster than you.
  2. तुम्हें बुखार है. – You are running a fever.
  3. थोड़ी देर इंजिन चालू रखिये. – Leave the engine running for some time.
  4. नदी के बाजू से एक रास्ता जाता है. – A road runs along the river.
  5. रेलगाड़ियाँ पहले कोयले से चलती थीं. – Trains used to run on coal before.
  6. मेरी कार अब अच्छी चल रही है. – My car is running well now.
  7. क्या तुम जानते हो यह मशीन कैसे चलाएँ? – Do you know how to run this machine?
  8. यह कंपनी कौन चलाता है? – Who runs this company?
  9. मेरे पास के पैसे खत्म हो गए हैं. – I have run out of money.
  10. जुकाम की वजह से उसकी नाक बह रही है. – His nose is running because of a cold.
  11. पंद्रह वर्ष की आयु में वह घर से भाग गया. – He ran away from home at the age of 15 years.
  12. पानी भर कर बह रहा है, नल बंद करो. – The water is running over. Tum the tap off.

set

  1. मेरी घड़ी मैं टीवी के समय के अनुसार लगाता हूँ. – I set my watch by the time on TV/ by the TV time.
  2. उसने नया राष्ट्रीय कीर्तिमान प्रस्थापित किया है. – He has set (up) a new national record.
  3. बड़ों को छोटों के लिये अच्छे उदाहरण सामने रखने चाहिये. – Elders should set a good example for the youngers.
  4. सभा की तारीख अभी तय नहीं की गई है. – A date for the meeting hasn’t been set yet.
  5. सूर्य पश्चिम में अस्त होता है. – The sun sets in the west.
  6. रंग जमने में थोड़ा समय लगेगा. – The colour will take some time to set.
  7. उसने नई दुकान खोली है. – He has set up a new shop.
  8. उसने मुश्किल से रोना बंद किया है. अब उसे फिर से शुरू मत कराओ. – He has somehow stopped crying.Now don’t set him off again.
  9. उसने मुझ पर कुत्ता छोड़ने की धमकी दी. – He threatened to set his dog on me.

mean

mean का प्रयोग अर्थ होना अथवा कहने का मतलब होना अथवा उद्देश्य होना इन अर्थों में किया जाता है. और अक्सर सामान्य काल में इसका उपयोग होता है.

  1. तुम्हें क्या कहना है? / तुम्हारे कहने का क्या मतलब है? – What do you mean?
  2. क्या तुम मेरे कहने का मतलब समझते हो? – Do you understand what I mean?
  3. क्या तुम्हारा मतलब यह है कि यह हरि ने किया है? – Do you mean (to say) that Hari has done this?
  4. इस शब्द का अर्थ क्या होता है? – What does this word mean?
  5. वह कोने का आदमी कह रहे हो क्या तुम ? – Do you mean that man in the corner?
  6. मुझे तुम्हारा दिल नहीं दुखाना था. – I didn’t mean to hurt your feelings.
  7. नहीं यानी नहीं. – No means no.
  8. मेरा मतलब तुम्हारा दिल दुखाना नहीं है. – I don’t mean to offer you.
  9. मैं रविवार को आ रहा हूँ नहीं नहीं, सोमवार को/यानी सोमवार को. – I am coming on Sunday- I mean Monday.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *