उत्तर देने के तरीके
इस अध्याय में आगे आपके अध्ययन और प्रयोग के लिये बोलने में प्रयोग किये जाने वाले बहुत सारे प्रचलित वाक्य दिये गए हैं. उससे पहले उत्तर देने के बारे में कुछ मूलभूत बातों की ओर ध्यान दें.
अंग्रेज़ी में हमेशा की बोलचाल में कई बार प्रश्न का उत्तर संक्षेप में दिया जा सकता है. जैसे, Can you speak English? क्या तुम अंग्रेज़ी बोल सकते हो? इस प्रश्न का उत्तर Yes, I can speak English – हाँ, मैं अंग्रेज़ी बोल सकता हूँ इतना देने के बजाय Yes, I can – हाँ, बोल सकता हूँ इतना कहना पर्याप्त है.
इसी तरह किसी के I cannot speak English ‘मैं अंग्रेज़ी नहीं बोल सकता ऐसा कहने पर हमें तुरंत लेकिन मैं बोल सकता हूँ ऐसा कहना हो तो अंग्रेज़ी में बोलने के लिये किसी शब्द का प्रयोग करने की ज़रूरत नहीं है. सिर्फ But I can इतना कहना काफी होगा.
अंग्रेज़ी में किसी कथनवाचक वाक्य को उत्तर जोड़ते समय या किसी प्रश्न का उत्तर के समय जब संभव हो तब मुख्य क्रिया को दोहराने के बजाय सिर्फ सहायक क्रिया का प्रयोग किया जाता है.
उदाहरण
- Do you like this? /क्या तुम्हें यह पसंद है? – Yes, I do. ~ हाँ, पसंद है./No, I don’t. ~ नहीं, पसंद नहीं है.
- Must I answer your question? / क्या मुझे तुम्हारे प्रश्न का उत्तर देना ज़रूरी है? – Yes, you must. ~ हाँ, ज़रूरी है./No, you needn’t. ~ नहीं, ऐसा ज़रूरी नहीं है.
- Are you ready?/ क्या तुम तैयार हो ? – Yes, I am. ~ हाँ, हूँ./No, I am not.~ नहीं हूँ.
- Will they go there? / क्या वे वहाँ जाएंगे? – Yes, they will. ~ हाँ, जाएंगे./No, they won’t. ~ नहीं, नहीं जाएंगे.
सहायक क्रिया में एक से अधिक शब्द हों तो उत्तर में उसमें से सिर्फ पहले ही शब्द का प्रयोग किया जाता है. जैसे,
Will he have reached? क्या वह पहुँच गया होगा? – Yes, he will. हाँ, होगा. /No, he won’t. नहीं पहुँचा होगा.
उक्त उदाहरणों से यह समझ में आता है कि सहायक क्रिया से शुरू होने वाले प्रश्न का उत्तर सामान्यतः Yes, सर्वनाम + स. क्रि. अथवा No, सर्वनाम + स. कि. n’t / स. क्रि + not इस रचना से दिया जाता है. सिर्फ Yes या No इतना ही कहना थोड़ा कम सभ्य समझा जाता है.
सकारात्मक कथनवाचक वाक्यों को सहमति दर्शाने के लिये आगे बताए अनुसार Yes, सर्वनाम + स. क्रि. ऐसा उत्तर दिया जाता है. उदा:-
- The class starts on time. /कक्षा समय पर प्रारंभ होती है. – Yes, it does/Of course it does. हाँ, होती तो है / बिलकुल होती है.
- It may rain / बारिश हो सकती है. – Yes, it may. / हाँ, हो सकती है.
- He has got a job. /उसे नौकरी मिली है. – Yes, he has. / हाँ, मिली है.
- It is a good book./ यह किताब अच्छी है. – Yes, it is. / हाँ, है तो सही.
सकारात्मक कथनवाचक वाक्यों को असहमति दशनि के लिये आगे बताए अनुसार No/Oh no + सर्वनाम + स. क्रि. n’t इस तरह उत्तर दिया जाता है.
- The class starts on time./कक्षा समय पर प्रारंभ होती है. – No/Oh no, it doesn’t./नहीं, समय पर शुरू नहीं होती.
- He can speak English./वह अंग्रेज़ी बोल सकता है. – No/Oh no, he can’t./नहीं, नहीं बोल सकता.
- He was joking. / वह मजाक कर रहा था. – No, he wasn’t. / नहीं, वह मज़ाक नहीं कर रहा था.
प्रश्न को असहमति दर्शाने के लिये निम्न प्रकार से but का प्रयोग किया जाता है.
- Why did you go there? – क्यों गए तुम वहाँ? ~ But I didn’t. / लेकिन मैं गया ही नहीं.
नकारात्मक कथनवाचक वाक्य को असहमति दर्शाने के लिये आगे बताए अनुसार Yes/Oh yes/ Oh but + सर्वनाम + स. क्रि. इस तरह प्रत्युत्तर दिया जाता है.
- I do not lie. / मैं झूठ नहीं बोलता. – Oh yes, you do. / Oh but you do. ~ बोलते हो तुम/बोलते तो हो
- He doesn’t waste his time. / वह समय बर्बाद नहीं करता. – Oh yes, he does. / बर्बाद तो करता है.
- He hadn’t come here. / वह यहाँ नहीं आया था.- Oh yes, he had. / नहीं, आया था.
- The class doesn’t start on time. / कक्षा समय पर शुरू नहीं होती.- Oh yes, it does./नहीं, समय पर ही शुरू होती है.
सकारात्मक कथनवाचक वाक्य को सकारात्मक प्रत्युत्तर देते समय कर्ता + स. क्रि. + too अथवा So+ स. कि. कर्ता इस रचना का प्रयोग किया जा सकता है.
- Rahul can speak English. राहुल अंग्रेजी बोल सकता है. – I can too/So can I. मैं भी (बोल सकता है).
- Rahul likes coffee. राहुल को कॉफी पसंद है.- I do too / So do I. मुझे भी (पसंद है).
- They are ready. वे तैयार हैं.- We are too / So are we. हम भी (तैयार हैं).
नकारात्मक कथनवाचक वाक्य को नकारात्मक प्रत्युत्तर देते समय कर्ता + स. कि. मी + either, अथवा Neither / Nor + स. क्रि. + कर्ता इस रचना का प्रयोग किया जा सकता है. उदाहरण देखिये.
- He can’t speak Marathi. उसे मराठी बोलना नहीं आता. – I can’t either/Neither can I/ Nor can I. मुझे भी नहीं आता.
- They aren’t ready. वे तैयार नहीं हैं. – We aren’t either या Neither/Nor are we. हम भी तैयार नहीं हैं.
- I didn’t like it. मुझे वह अच्छा नहीं लगा. – I didn’t either या Neither did I/Nor did I. मुझे भी अच्छा नहीं लगा.
- He doesn’t lie. वह झूठ नहीं बोलता. – I don’t either/Neither do I/ Nor do I. मैं भी झूठ नहीं बोलता.
नकारात्मक कथनवाचक वाक्य को सकारात्मक तथा सकारात्मक कथनवाचक वाक्य को नकारात्मक इस तरह उलटा प्रत्युत्तर देते समय But + कर्ता + स.क्रि. (+ not) ऐसी रचना का प्रयोग किया जा सकता है. देखिये :-
- He can speak English. वह अंग्रेज़ी बोल सकता है. – But I can’t. लेकिन मैं नहीं बोल सकता.
- He likes coffee. उसे कॉफी पसंद है. – But I don’t. लेकिन मुझे पसंद नहीं है.
- He doesn’t like coffee, उसे कॉफी पसंद नहीं है.- But I do. लेकिन मुझे पसंद है.
- They are not ready. वे तैयार नहीं हैं. – But we are. लेकिन हम तैयार हैं.
सकारात्मक वाक्य के जवाब में छोटा सकारात्मक प्रश्न तथा नकारात्मक वाक्य के जवाब में छोटा नकारात्मक प्रश्न कह कर (बोलने के तरीके से) आश्चर्य, आनंद, संदेह आदि व्यक्त किया जा सकता है.
- He loves to stand in the queue? Does he? – उसे लाइन में खड़ा रहना बहुत पसंद है? सचमुच ?
- He has gone to America? Has he? – वह अमरीका गया है? सच?/ क्या कहते हो?
- He doesn’t drink water? Doesn’t he? – वह पानी नहीं पीता? सचमुच नहीं पीता ?
ऐसा प्रश्न किसी कथनवाचक वाक्य के प्रत्युत्तर के रूप में भी बोला जा सकता है. जैसे,
- I am going to America. मैं अमरीका जा रहा हूँ. – Are you? अमरीका जा रहे हो?
- I didn’t like it. मुझे वह अच्छा नहीं लगा. – Didn’t you? सच? / अच्छा नहीं लगा ?
इन छोटे प्रश्नों का अर्थ लगभग अंग्रेज़ी के Really? / Indeed? जैसा होता है, जैसा कि उक्त उदाहरणों से प्रतीत है. यही अर्थ निम्न प्रकार से अधिक बलपूर्वक व्यक्त किया जा सकता है.
- I am going to America. मैं अमरीका जा रहा हूँ.- Oh, you are, are you? अमरीका जा रहे हो? तुम ? सच ?
- I didn’t like it. मुझे वह अच्छा नहीं लगा. – Oh, you didn’t, didn’t you? अच्छा नहीं लगा तुम्हें? सच ?
किसी कथनवाचक वाक्य को दिया गया प्रत्युत्तर अथवा किसी प्रश्न को दिया उत्तर सामान्यतः उसी काल में होता है. देखिये.
- Have you heard this? (पूर्ण वर्तमानकाल) – Yes, I have/ No, I haven’t. (पूर्ण वर्तमानकाल)
- Do you know anything about it? (सामान्य वर्तमानकाल) – Yes, I do/No, I don’t. (सामान्य वर्तमानकाल)
- He thinks so. (सामान्य वर्तमानकाल) – But I don’t. (सामान्य वर्तमानकाल)
लेकिन आवश्यकतानुसार उत्तर उस काल में नहीं भी हो सकता है. जैसे,
4. Do you intend to go to America this year? / क्या तुम्हारी इस साल अमरीका जाने की योजना है? (सामान्य वर्तमानकाल). – Yes, I have been thinking about it but haven’t quite decided yet. / हाँ, मैं सोच तो रहा हूँ लेकिन अभी कुछ तय नहीं किया है.
अब यहाँ से प्रारंभ होने वाले निम्न प्रश्नोत्तर रूप के वाक्यों का संकलन पूर्णतः व्यावहारिक वाक्यों से युक्त है. अतः इन वाक्यों का अर्थ समझ कर बार बार पढ़ना अंग्रेज़ी बोलने की दृष्टि से बहुत फायदेमंद होगा. इसलिये बार बार पढ़ें- और प्रसंग आने पर प्रयोग करें.
- So we will meet at 7.00, shall we? तो हम सात बजे मिलेंगे, ठीक है? – Agreed / Okay. ठीक है.
- Is he coming alone? क्या वह अकेला आ रहा है? – I think not. मुझे नहीं लगता. / I think so. मुझे ऐसा लगता है.
- Are you feeling tired? क्या तुम्हें थकान महसूस हो रही है? – Not a bit. कतई नहीं/बिलकुल नहीं.
- It looks as if England are going to win. / ऐसा दिखाई देता है कि इंग्लैंड जीतने वाला है. – Who cares? / कोई क्यों न जीते मुझे उससे क्या?
- Could you lend me Rs. 50? क्या तुम मुझे 50 रुपये उधार दे सकते हो? – Certainly. हाँ, ज़रूर / Certainly not. बिलकुल नहीं.
- Hari, come over here this minute. हरि, तुरंत यहाँ आओ. – Coming Mom/Dad. आया माँ / बाबा.
- How is your headache? तुम्हारा सिरदर्द कैसा है? – Oh, it comes and goes. आता जाता रहता है.
- Could you translate this letter by 4 o’clock, please? क्या चार बजे तक आप इस खत का अनुवाद कर सकेंगे? – Consider it done. हो गया समझिए.
- What is the meaning of this word? इस शब्द का क्या अर्थ है? – I don’t know, look it up in the dictionary. मुझे नहीं मालूम, शब्दकोश में देख लो.
- How much does this book cost? यह किताब कितने की है? – (It costs) Rs. 35. पैंतीस रुपये की है.
- Why are you asking this? तुम यह क्यों पूछ रहे हो ? – Oh, just (idle curiosity). ऐसे ही/यों ही.
- What is today’s date? What date is it today? / What is the date (today)? आज तारीख क्या है? – It is the first of August (today). आज १ अगस्त है.
- Are you going shopping this evening? क्या तुम आज शाम को खरीदारी करने के लिये जा रहे हो? – It (all) depends on the rain. (सब) बारिश पर निर्भर है.
- Who broke the mirror? आईना किसने फोड़ा? – I didn’t. मैंने नहीं फोड़ा..
- May I come in? क्या मैं अंदर आऊँ? – Please do. आइये.
- Give me your pen. तुम्हारा पेन दो मुझे. – Here it is. यह लो.
- Give that book to me. मुझे वह किताब दो. – No, I will not. नहीं, मैं नहीं दूंगा.
- From today, I will cook and you will do the dishes. आज से मैं खाना बनाऊंगा और तुम बर्तन मांजोगे. – Done .ठीक है / तय हो गया / मान्य है.
- Did you pass? क्या तुम उत्तीर्ण हो गए? – No, I failed. नहीं, अनुत्तीर्ण हुआ.
- Is she coming tonight? क्या वह आज रात को आ रही है? – I have no idea. मुझे अंदाज़ा नहीं है.
- How do you stop this machine? यह मशीन कैसे बंद करते हैं? – You press this button. यंह बटन दबाते हैं.
- Has he come back from Mumbai? क्या वह मुंबई से वापस आ गया है? – Yes, he has. हाँ, आ गया है. / No, he hasn’t. नहीं, नहीं आया है./ Yes, he came back yesterday. हाँ कल ही आया.
- Is he satisfied with his job? क्या वह अपनी नौकरी से संतुष्ट है? – It seems so. है ऐसा लगता है/It doesn’t seem so. ऐसा नहीं लगता.
- What day is it today? आज कौन सा दिन है? – It is Saturday today. आज शनिवार है.
- Do you agree with me? क्या तुम मुझसे सहमत हो? – Absolutely. बिलकुल.
- Shall we walk to the bus-stand? क्या हम बस स्टैंड तक पैदल जाएँ? – How far away is it? कितना दूर है.
- What is your favourite colour? तुम्हारा पसंदीदा रंग कौनसा है? – Green. हरा.
- Did it hurt? दर्द हुआ क्या? – Not at all. I didn’t feel a thing. कतई नहीं. मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ.
- Is something wrong with you? क्या तुम्हें कुछ हुआ है? – No, no, nothing is wrong, everything is just fine, thanks. नहीं, नहीं, कुछ नहीं हुआ है. सब बिलकुल ठीक है.
- Can you meet me at seven o’clock? क्या तुम मुझसे सात बजे मिल सकते हो? – Yes, (there is) no problem. हाँ, कोई परेशानी नहीं है.
- Could I ask you one personal question? क्या मैं तुम्हें एक निजी प्रश्न पूछें? – Of course, go ahead. हाँ, बिलकुल पूछो.
- Would you like coffee or tea? आप चाय लेंगे या कॉफी? – Either would do fine. कुछ भी चलेगा.
- More vegetables? और सब्ज़ी? – No, thanks, my plate is already full. नहीं, शुक्रिया, मेरी प्लेट पहले ही भरी हुई है.
- What’s your new school like? तुम्हारी नई पाठशाला कैसी है? – Oh, it is great. बहुत अच्छी है.
- How are you feeling now? तुम्हें अब कैसा लग रहा है? – Great. बहुत अच्छा.
- How much rice should I cook? कितना चावल पकाऊँ? – Oh, a couple of handfuls will be enough. एक दो मुट्ठी काफी होगा.
- What are you doing here? तुम यहाँ क्या कर रहे हो? – Me? nothing. Just killing time. मैं? कुछ भी नहीं. ऐसे ही समय बिता रहा हूँ.
- Would you make me a coffee? क्या मेरे लिये एक कप कॉफी बनाओगे? – There is no coffee – shall I get you a cup of tea instead? कॉफी नहीं है. क्या उसके बदले चाय लाऊँ?
- Did you like this book? तुम्हें यह किताब पसंद आई? – Of course. निश्चित ही.
- Stop laughing. हँसना बंद करो. – I can’t help it. नहीं रोक पा रहा है.
- I think we need to change our plan. मुझे लगता है हमको अपनी योजना बदलने की ज़रूरत है. – How do you mean? तुम्हारा मतलब कैसे?
- Can you wait a few minutes? क्या तुम थोड़ा इंतजार कर सकते हो? – Yes, I am not in a hurry / I am in no hurry. हाँ, मुझे कोई जल्दी नहीं है.
- I will return your book on Monday. मैं तुम्हारी किताब सोमवार को वापस करूँगा. – That’s all right/That’s okay, there is no hurry. ठीक है, कोई जल्दी नहीं है.
- Do you like fried food? क्या तुम्हें तली हुई चीजें पसंद हैं? – Yes, very much / Yes, I love it. हाँ बहुत.
- How long did you stay in Mumbai? तुम मुंबई में कितने दिन रहे? – I stayed there (for) a week. मैं वहाँ एक हफ्ता रहा.
- Here is your pen. यह लो तुम्हारा पेन. – Thanks bro/Thanks mate. धन्यवाद भाई/दोस्त.
- How much will it cost to paint this house ? यह घर रंगने में कितना खर्च आएगा? – Rs. 5000 max. ज्यादा से ज्यादा 5000 रुपये.
- Will the cupboard fit in here? क्या अलमारी यहाँ आएगी? – Just a minute – let me measure it. एक मिनिट, नापकर देखता हूँ.
- How far is Mumbai from here? मुंबई यहाँ से कितनी दूर है? – It is 850 kms away. 850 किलोमीटर है.
- How tall are you? तुम्हारी लंबाई कितनी है? – I am six feet tall. छह फुट है.
- How much do you weigh? तुम्हारा वज़न कितना है?- I weigh 90 kilos/My weight is 90 kilos/ (I am) 90 kilo. 90 किलो है.
- How old are you?/What is your age? तुम्हारी उम्र क्या है? – I am 28 या I am 28 years old. (लेकिन I am 28 years ऐसा नहीं.) 28 साल है.
- How old is this building? यह इमारत कितनी पुरानी है? – It is 50 years old. 50 साल पुरानी है. (यहाँ साथ में years old कहना जरूरी है।
- How much is it?/What price is it? क्या कीमत है इसकी ? – Seventeen rupees. सत्रह रुपये.
- How much is this pen? / What does this pen cost? यह पेन कितने का है? – (It is) Rs. 10/ It costs Rs. 10. 10 रुपये का है.
- Whose book is this? यह किसकी किताब है? – It is mine. मेरी है.
- Do you want to go out with them? क्या तुम उनके साथ बाहर जाना चाहते हो? – No, I am not in the mood. नहीं, मेरा मूड नहीं है.
- Come here. इधर आओ. – Shan’t. नहीं आऊंगा.
- They will have to pay the rent in advance. उन्हें अग्रिम किराया देना होगा. – Obviously, but anything else? हाँ वह तो है ही, इसके अलावा और कुछ ?
- How many people were there at the meeting? सभा में कितने लोग थे? – About 100. सौ के आसपास.
- Is everything okay (with you)? सब ठीक है न तुम्हारा? – Yes, fine. हाँ, बिलकुल ठीक है.
- He won’t be able to come with us because he is ill. श्रीमार होने की वजह से वह अपने साथ नहीं आ सकेगा. – What a pity! मुझे बहुत बुरा लग रहा है.
- Are you sure he will help us? क्या आपको यकीन है वह हमारी सहायता करेगा?- Absolutely sure/Yes, I am certain. हाँ, मुझे पूरा यकीन है.
- Do you think this plan will fail? क्या तुम्हें लगता है यह योजना असफल होगी? – It is very possible. बहुत संभावना है.
- Have you got any change? क्या तुम्हारे पास कुछ खुदरा है? – Sorry, I have only got a ten-rupee-note. माफ करना, मेरे पास सिर्फ दस रुपये का एक नोट है.
- It can be dangerous to travel during night. रात में यात्रा करना खतरनाक हो सकता है. – Precisely. बिलकुल / हाँ, मेरा भी यही मानना है.
- Were there lots of people there? क्या वहाँ बहुत लोग थे? – Yes, lots/Yes, a lot. हाँ बहुत.
- I won’t do this again. मैं यह फिर नहीं करूंगा. – You promise? पक्का ? – I promise. पक्का.
- I am going to America for further education. मैं आगे पढ़ने के लिये अमरीका जा रहा हूँ. – Really? When? सच ? कब ?
- You are standing on my foot. तुम मेरे पैर पर खड़े हो. – Sorry, I didn’t realize. माफ करें, मेरा ध्यान नहीं था.
- Where are you going? कहाँ जा रहे हो? – Home. घर.
- Why did you leave the job? तुमने नौकरी क्यों छोड़ी ? – Oh, let it rest. अरे, छोडो उसको / वह विषय रहने दो.
- No one is picking up the phone, the shop must have been closed. कोई फोन नहीं उठा रहा है, दुकान बंद हो गई होगी. – So it seems. ऐसा ही लगता है.
- Is there any medical store near here?क्या यहाँ आसपास कोई दवा की दुकान है? – Let me see. एक मिनिट, देखता हूँ.
- Can you see any empty chairs? क्या तुम्हें कुछ खाली कुर्सियाँ दिखाई दे रही हैं? – Yes, I can see two or three in the second row. हाँ, दूसरी लाइन में दो तीन दिखाई दे रही हैं.
- You should give up smoking. तुम्हें धूम्रपान छोड़ देना चाहिये. – Yes, you are right, I should. हाँ तुम सही हो, छोड़ना चाहिये.
- Are you worried about the result? क्या तुम परिणाम के बारे में चिंतित हो? – Not in the slightest. बिलकुल नहीं.
- When do you want your car repaired? तुम्हें कार कब तक दुरुस्त करके चाहिये? – The sooner the better. जितना जल्दी हो उतना अच्छा.
- How is your study going these days? तुम्हारी पढ़ाई आजकल कैसी चल रही है? – So-so. ठीक है / कुछ खास नहीं.
- Shall I add some salt? थोड़ा नमक बढ़ाऊँ? – Just a soupson (सूप्सॉन्). बिलकुल थोड़ासा.
- Could you drop me at the station? क्या तुम मुझे स्टेशन पर छोड़ सकते हो? – Sure. / Yes, certainly,/ Oh, with pleasure. हाँ, बिलकुल
- How was your journey? तुम्हारी यात्रा कैसी हई/थी/रही? – Fine. बहुत अच्छी.
- l am going to leave this job, मैं यह नौकरी छोडने वाला है. – How come/How so? क्यों भला ? / क्यों ऐसा ?/ किसलिये ?
- What did you say? तुमने क्या कहा? – Oh nothing – I was just talking to myself. कुछ नहीं, मैं खुद से ही बोल रहा था.
- Would you like some more cake? क्या तुम्हें थोड़ा और केक चाहिये ? – Yes, please, just a small piece. हाँ, सिर्फ एक छोटा सा टुकड़ा.
- How many children have you got? तुम्हारे कितने बच्चे हैं? – Three. तीन.
- I did tell you about it. बताया मैंने तुम्हें इस बारे में. – When? I don’t remember. कब? मुझे याद नहीं है.
- I put your glasses on the table. मैंने तुम्हारा चश्मा टेबल पर रखा. – Where? I can’t find it. कहाँ? मुझे मिल नहीं रहा है.
- Is he going to come tomorrow? क्या वह कल आने वाला है? – Who knows? कौन जाने ?
- I am going home. मैं घर जा रहा हूँ. – Why? क्यों?
- Shall we go for a walk now? क्या हम घूमने के लिये जाएँ? – As you wish. जैसी आपकी मर्जी. / If you wish. तुम्हारी इच्छा हो तो.
- What is wrong with you? तुम्हें क्या हुआ है? – I have got a fever. मुझे बुखार आया है.
- You will have to come regularly and on time – do you understand? तुम्हें नियमितता से और समय पर आना पड़ेगा – समझे ? – Yes, Sir. हाँ, साहब,
- Dad! बाबूजी ! – Yes, what do you want, love/dear? बोलो बेटा, क्या चाहिये तुम्हें?
- My handwriting is no good. मेरी लिखावट कुछ अच्छी नहीं है. – Yes, it is, you write beautifully. अच्छी तो है, तुम सुंदर लिखते हो.
- Is this today’s paper? क्या यह आज का अखबार है? – No, it is yesterday’s. नहीं, कल का है.
- I am leaving and I will not come here again. मैं जा रहा हूँ और मैं यहाँ फिर नहीं आऊंगा. – But why? लेकिन क्यों?
- Have you ever been to Mumbai? क्या तुम कभी मुंबई गए हो? – No, never, but I would love to. नहीं, कभी नहीं, लेकिन मुंबई जाना मुझे बहुत अच्छा लगेगा.
- Should you have a formal education to be successful in life? क्या जीवन में सफल होने के लिये औपचारिक शिक्षा होना जरूरी है? – Not necessarily. ऐसा जरूरी तो नहीं.
- Who has taken my glasses? मेरा चश्मा किसने लिया है? – Not me. मैंने नहीं लिया.
- I love these biscuits. मुझे यह बिस्किट बहुत पसंद हैं. – Me too. मुझे भी.
- Have you finished your writing work? क्या तुम्हारा लिखने का काम समाप्त हो गया है? – Not yet but it will finish soon. अभी नहीं, लेकिन जल्दी ही समाप्त हो जाएगा.
- Is it okay if I come tomorrow? क्या मैं कल आऊँ तो चलेगा? – Sure, whenever. बिलकुल, कभी भी (आओ).
- How much money should I bring with me? मैं साथ में कितने पैसे लाऊँ? – The more the better. जितने ज्यादा उतना अच्छा.
- How much are these shoes?/How much do these shoes cost? के जूते कितने के हैं? – Rs. 150. 150 रुपये के.
- Did you bring my book with you? क्या तुम मेरी किताब साथ लाए हो? – (Oh) no, I forgot, I will definitely bring it tomorrow. अरे मैं भूल गया, कल ज़रूर ले आऊंगा.
- Have you any idea about it? क्या तुम्हें इस बारे में कुछ अंदाज़ा है? – None at all/None whatsoever. कुछ अंदाज़ा नहीं है.
- What were you talking about? तुम किस बारे में बात कर रहे थे? – Oh, nothing special, just this and that. कुछ खास नहीं – ऐसे ही यह और वह/बस इधर उधर की.
- I have passed the examination. मैं परीक्षा में उत्तीर्ण हो गया. – Have you? Congratulations! पास हो गए? बधाई हो.
- May I use your pen? क्या मैं तुम्हारे पेन का प्रयोग करूँ? – By no means/Not by any means. बिलकुल नहीं. /By all means. बिलकुल.
- You are responsible for the failure of this plan. इस योजना की असफलता के लिये तुम ज़िम्मेदार हो. – Who? Me? Not at all. कौन? मैं? बिलकुल नहीं.
- Are you going to help them? क्या तुम उनकी सहायता करने वाले हो? – Nothing doing. नहीं.
- Are you going with him? क्या तुम उसके साथ जा रहे हो? – No. नहीं.
- She has 15 children, do you know? उसे 15 बच्चे हैं, क्या तुम जानते हो? – Oh, really? I didn’t know that. सच? मुझे मालूम नहीं था.
- Will he help us? क्या वह हमारी सहायता करेगा? – Possibly. शायद करेगा./Possibly not. शायद नहीं करेगा.
- Would you like another piece of cake? क्या तुम्हें केक का एक और टुकड़ा चाहिये. – No, really, I couldn’t possibly. नहीं, अब संभव नहीं है. (नम्रतापूर्ण नकार देते वक्त possibly यह शब्द इस्तेमाल किया जा सकता है).
- Could you wait for another week? क्या तुम और एक हफ्ते इंतजार कर सकते हो ? – No problem/ Not a problem. कोई समस्या नहीं है.
- Rahul, you stop here till I come back. राहुल मेरे वापस आने तक तुम यहाँ रुको. – Right. ठीक है.
- Rahul will never become successful in his life. राहुल ज़िंदगी में कभी सफल नहीं होगा. – Same here. मुझे भी ऐसा ही लगता है.
- I’ve decided not to go there again. मैंने वहाँ फिर से नहीं जाने का तय किया है. – Same here. मैंने भी यही तय किया है.
- I liked this book very much. मुझे यह किताब बहुत अच्छी लगी. – Same here. मुझे भी बहुत अच्छी लगी.
- Dad hit me, Mom. बाबूजी ने मुझे मारा, माँ. – It serves you right, you are always up to some mischief. अच्छा हुआ, तुम्हें ऐसा ही चाहिये. तुम हमेशा कोई न कोई शरारत करते रहते हो.
- Can you speak English? क्या तुम अंग्रेज़ी बोल सकते हो? – Sure I can. बिलकुल बोल सकता है.
- I think we should leave now. मुझे लगता है हमें अब निकलना चाहिये. – What? क्या? – I said ‘I think we should leave now’. मैंने कहा मुझे लगता है हमें अब निकलना चाहिये. (ऐसे what के स्थान पर pardon अथवा sorry का प्रयोग ज्यादा सभ्यतापूर्ण माना जाता है.)
- I am going to Mumbai tomorrow. मैं कल मुंबई जा रहा है. – What for? किसलिये ?
- Shall we eat out tonight? क्या हम आज बाहर खाएँ? – Yes, why not? हाँ, क्यों नहीं?
- Do you like this? क्या तुम्हें यह पसंद है? – Yeah, sure. हाँ, बिलकुल.
- You must know Rahul. तुम राहुल को पहचानते ही होगे. – No, I don’t. नहीं, मैं उसे नहीं पहचानता.
- Where are you going? तुम कहाँ जा रहे हो? – Nowhere. कहीं भी नहीं. / To market. बाजार में.
- When do you get up? तुम कब उठते हो? – 4.00 a.m. सुबह चार बजे.
- Where do you live? तुम कहाँ रहते हो?- In Mumbai. मुंबई में.
- Where in Mumbai? मुंबई में कहाँ? – At Dadar. दादर में.
- Shall I go there? क्या मैं वहाँ जाऊँ? – Do/Yes, do. जाओ /हाँ ठीक है.
- May I use your bicycle? क्या मैं तुम्हारी साइकिल चला सकता हूँ? – सकारात्मक उत्तर: Yes, you may/Yes, of course/Yes, of course you may. हाँ, चला सकते हो / बिलकुल. / नकारात्मक उत्तर: No, you may not/ I am afraid not, नहीं (I am afraid not यह उत्तर सौम्य है).
- Hi, how are you? अरे, तुम कैसे हो? – Oh fine, how are you doing? एकदम बढ़िया, तुम्हारा कैसे चल रहा है?
- How are you?/How is everything? तुम कैसे हो?/ कैसा है सब कुछ? –Okay/Fine/Very well, thanks. ठीक है / बढ़िया है, शुक्रिया,
- How are you? तुम कैसे हो? I am okay/fine/very well, thanks, – And you?/ And how are you? और तुम कैसे हो?
- How are things (going)?/How is it going? कैसा चल रहा है? – Not too bad. अच्छा है. / ठीक है.
- (Bye) Bye, Dad. बाबूजी, मैं आता हूँ. – Goodbye dear, take care (of yourself). अच्छा बेटा, अपना ध्यान रखना.
- Are you going? Bye then. जा रहे हो? ठीक है. – Bye-bye, see you tomorrow. आता हूँ. कल मिलेंगे.
