अध्याय 8
प्रश्नवाचक वाक्य
इस अध्याय के अध्ययन के बाद आपके लिए किसी से भी अंग्रेज़ी में प्रश्न पूछना कठिन नहीं रहेगा. वैसे अंग्रेज़ी में प्रश्न पूछना कठिन है भी नहीं. क्योंकि अंग्रेजी में प्रश्नवाचक वाक्य सिर्फ दो ही प्रकार से शुरू होते हैं.1. सहायक क्रिया से – जैसे, do, does, is, was, can, could ऐसे शब्दों से.2. प्रश्नवाचक शब्द से – जैसे, what, when, where, why, how ऐसे शब्दों से.
इसका अर्थ यह है कि आप जब भी अंग्रेज़ी में प्रश्न पूछेंगे तब आपका प्रश्न या तो सहायक क्रिया से शुरू होगा या प्रश्नवाचक शब्द से. अब अंग्रेज़ी का प्रश्नवाचक वाक्य सहायक क्रिया से कब शुरू होता है और प्रश्नवाचक शब्द से कब यह हम देखेंगे.
हिंदी के किसी भी प्रश्नवाचक वाक्य के प्रारंभ या अंत में यदि क्या यह शब्द आता है तो वह वाक्य सहायक क्रिया से शुरू होता है.
क्या आप आएंगे? वह खेलेगा क्या? तुम्हें यह पसंद आया क्या? तुम्हें समझा क्या? ऐसे वाक्य अंग्रेजी में सहायक क्रिया से शुरू होंगे.
और यदि हिंदी वाक्य के प्रारंभ या अंत में क्या नहीं हो तो वह प्रश्नवाचक वाक्य प्रश्नवाचक शब्द से शुरू होता है.
तुम कब आओगे? आप कब जाएंगे? तुम्हें क्या पसंद है? उसे क्या समझा? ये वाक्य प्रश्नवाचक शब्द से शुरू होंगे.
हिंदी में जब किसी प्रश्नवाचक वाक्य के प्रारंभ या अंत में क्या यह शब्द होता है तब उस प्रश्न का उत्तर हाँ या नहीं दिया जा सकता है. इस पर से ऊपर की जानकारी को अन्य शब्दों में हम इस तरह भी कह सकते हैं:-
जिन प्रश्नों के उत्तर हाँ या नहीं में दिए जा सकते हैं, ऐसे प्रश्न अंग्रेज़ी में सहायक क्रियाओं से शुरू होते हैं. और जिन प्रश्नों के उत्तर हाँ या नहीं में नहीं दिये जा सकते, उन प्रश्नों की शुरुआत अंग्रेज़ी में प्रश्नवाचक शब्दों से होती है.
प्रश्नवाचक वाक्यों की शुरुआत सहायक क्रिया से कब होती है और प्रश्नवाचक शब्दों से कब होती है, यह हमने दो प्रकार से देखा. आपको जो आसान लगे उस प्रकार से आप याद रखें. और एक बार आपको याद रखने की आदत हो गई तो फिर बगैर याद रखे भी आपको याद रहेगा.
यहाँ तक प्रश्नवाचक वाक्यों के बारे में हमने सीखा :-
1) प्रश्नवाचक वाक्य अंग्रेज़ी में दो प्रकार से शुरू होते हैं. एक सहायक क्रिया से और दूसरा प्रश्नवाचक शब्द से.2) हिंदी वाक्य के प्रारंभ या अंत में यदि क्या यह शब्द हो तो अंग्रेज़ी का वाक्य सहायक क्रिया से शुरू होगा और अगर क्या यह शब्द अंत या प्रारंभ में न हो तो प्रश्नवाचक शब्द से शुरू होगा.
अब सहायक क्रिया से शुरू होने वाले और प्रश्नवाचक शब्द से शुरू होने वाले वाक्यों की रचना हम एक एक करके देखेंगे.
सहायक क्रिया से शुरू होने वाले प्रश्नवाचक वाक्य की रचना.
सहायक क्रिया + कर्ता + क्रिया + ?
अब तक किसी भी रचना में हमने सिर्फ क्रिया ऐसा नहीं लिखा. हमेशा क्रिया के निश्चित रूप का उल्लेख किया है. लेकिन उपर्युक्त रचना में हम क्रिया का कोई निश्चित रूप नहीं लिख सके. क्योंकि प्रश्नवाचक वाक्य किसी भी काल का हो सकता है.
इसलिए हमें परिस्थिति और वाक्य के अनुसार क्रिया के उचित रूप का प्रयोग करना होगा.
उदाहरण
1. क्या तुम आओगे?
इस वाक्य को हम अंग्रेज़ी में करेंगे.
इस प्रश्नवाचक वाक्य की शुरुआत ‘क्या’ से हुई है. इस प्रश्न का उत्तर हाँ या नहीं दिया जा सकता है. इसलिये यह वाक्य अंग्रेज़ी में सहायक क्रिया से शुरू होगा. वाक्य सामान्य भविष्यकाल का होने के कारण will इस सहायक क्रिया का प्रयोग होगा. अग्रेज़ी का वाक्य देखिए.
Will you come?
स. क्रि. + कर्ता क्रिया …..?2. क्या तुम जाओगे? – Will you go?3. क्या तुम जा रहे हो?
इस प्रश्नवाचक वाक्य के प्रारंभ में भी क्या है. इसलिए अंग्रेज़ी वाक्य सहायक क्रिया से प्रारंभ होगा. हमें अंदाज़ से सहायक क्रिया का प्रयोग करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हमें वाक्य का काल पहचानना आता है. यह वाक्य अपूर्ण वर्तमानकाल का है. अपूर्ण वर्तमानकाल में am/is/are ये सहायक क्रियाएँ आती हैं, इसलिए इस वाक्य की शुरुआत am/is/are से होगी और आगे क्रिया में ing लगेगा (अपूर्ण वर्तमानकाल की रचना के अनुसार).
अंग्रेज़ी वाक्य – Are you going? – स. क्रि. कर्ता + क्रिया….?
हिंदी में बात करते वक्त कभी यह क्या वाक्य के बीच में भी आ जाता है, जैसे आओगे क्या तुम ? फिर भी ऐसा वाक्य अंग्रेज़ी में सहायक क्रिया से शुरू होगा. क्योंकि इसका जवाब हाँ या नहीं ऐसा दिया जा सकता है.4. क्या तुम आ रहे हो? – Are you coming?
5. क्या वह आया है?
यह वाक्य पूर्ण वर्तमानकाल का है. इसलिये अंग्रेज़ी वाक्य का प्रारंभ have अथवा has से होगा. और आगे क्रिया का तीसरा रूप आएगा (पूर्ण वर्तमानकाल की रचना के अनुसार). have और has का फर्क तो आपको मालूम ही है. अंग्रेज़ी वाक्य:- Has he come?6. क्या वह जा चुका है? – Has he gone?7. क्या मैं तुम्हें कल मिलूँ?
यह वाक्य सामान्य भविष्यकाल का है. सामान्य भविष्यकाल के वाक्य में will का सहायक क्रिया के रूप में प्रयोग किया जाता है. लेकिन भविष्यकाल के प्रश्नवाचक वाक्य में कर्ता I अथवा we हो तो सामान्यतः will के स्थान पर shall का प्रयोग किया जाता है. इसलिये यह वाक्य shall से प्रारंभ होगा: Shall I meet you tomorrow?
लेकिन अगला वाक्य will से ही प्रारंभ होगा. क्योंकि अगले वाक्य का कर्ता I या we नहीं है.8. क्या तुम कल मुझसे मिलोगे ? – Will you meet me tomorrow?9. क्या हम वहाँ जाएंगे? – Shall we go there?
(ऐसे प्रश्न का हाँ में जवाब Yes, let us और नकारात्मक जवाब No, let’s not इस तरह दिया जा सकता है).
यहाँ तक हमने प्रारंभ में क्या वाले आठ वाक्य देखे. अब आप बताएँ कि हिंदी के वाक्य के प्रारंभ या अंत में क्या हो तो वह वाक्य किस काल का होगा?
लेकिन कैसे बता सकेंगे? इस क्या का और काल का क्या संबंध है? वाक्य का काल कैसे पहचाना जाता है, यह आप जानते हैं. और कभी इस बारे में कोई मुश्किल हो तो काल नामक अध्याय में जाकर आप देख सकते हैं.
लेकिन मुश्किलों को इकट्ठा मत कीजिए. मुश्किलों को बढ़ने मत दीजिए. मुश्किलों के साथ सहानुभूति भरा व्यवहार मत कीजिए. मुश्किलों को समाप्त कीजिए – निर्दयता से.
नहीं तो आगे जाकर आपको उस राजा की तरह तकलीफ होगी, जिस राजा के बारे में मैं आपको बताने जा रहा हूँ.
एक राजा था. यह राजा एक बार यात्रा पर जा रहा था. लंबी यात्रा थी. राजा को विदाई देने के लिये कई लोग जमा हुए. राजा के निकलने का समय हुआ.
इतने में राजा का एक करीबी दोस्त राजा के पास आया और कहने लगा. ‘मैं तुम्हें सावधान करना चाहता हूँ एक छोटे आदमी से, जो इस यात्रा के दरमियान तुम्हें मिलेगा और तुम्हें लड़ने की चुनौती देगा. तब तुम इस आदमी को जान से मारे बिना आगे मत जाना’, राजा के इस मित्र ने फिर एक बार आग्रह के साथ राजा से कहा, ‘देखो, भूलना नहीं, इस आदमी को छोड़कर आगे नहीं जाना’.
मित्र की यह सलाह साथ लेकर राजा यात्रा पर निकला. और मित्र ने ठीक ही बताया था. दूसरे ही दिन एक घने जंगल में राजा की मुलाकात इस छोटे आदमी से हुई, जो लगभग डेढ़ फुट का था. सीना तान कर वह राजा के सामने खड़ा हो गया और उसने राजा को लड़ने की चुनौती दे डाली. राजा ने चुनौती स्वीकार की. लड़ाई शुरू हुई. लेकिन इस आदमी को हराने में राजा को देर नहीं लगी.
राजा को मित्र की सलाह याद आई इस आदमी को जान से मारने की. लेकिन राजा की दयाशीलता जीत गई. और इस छोटे आदमी को जान से मारे बिना ही राजा आगे निकल पड़ा. एक सप्ताह भी नहीं बीता था कि वह छोटा आदमी राजा से फिर मिला. लेकिन इस बार उसकी लंबाई बढ़ गई थी.
वह लग कुट का हो गया था. उसने राजा को पुनः लड़ने की चुनौती दी. राजा लड़ा. थोड ह छोटा आदमी फिर हार गया. राजा को दोस्त की सलाह याद आई. लेकिन रा लगा कि दो फुट के आदमी को मारने में कौनसी वीरता है. राजा आगे चला.
कुल विनों के बाद वही छोटा आदमी फिर से राजा के समक्ष उपस्थित हुआ. लेकिन इस बार वह ढाई फुट का हो गया था. दोनों में लड़ाई हुई. राजा ही जीता.
लेकिन उस आदमी को राजा ने इस बार भी जान से नहीं मारा. यह क्रम चलता रहा. वह छोटा आदमी एक निश्चित अंतराल पर राजा से मिलता रहा लेकिन हर बार पहले से अधिक लंबा होकर.
और एक समय ऐसा आया कि वह आदमी राजा के सामने आकर खड़ा हुआ तो वह
राजा से भी अधिक लंबा हो चुका था. हमेशा की तरह उसने राजा को लड़ने के लिये ललकारा. राजा को उस आदमी की लंबाई देख कर अपने मित्र की सलाह याद आई.
लेकिन उसकी लंबाई देख कर राजा डरा नहीं था. राजा वीर था. लड़ाई प्रारंभ हुई. लेकिन राजा के लिये यह लड़ाई आसान नहीं थी. राजा गंभीर रूप से घायल हो गया. लेकिन राजा ने हार नहीं मानी. बहुत देर तक चली घनघोर लड़ाई के बाद अंत में राजा ने उस आदमी को मार डाला. राजा जीत गया.
इतनी बड़ी कीमत देकर सयाना बनने वाले राजा को आप क्या बताना चाहेंगे?
इतना ही कहना है कि अंग्रेज़ी की ओर जाने वाले रास्ते से गुजरते समय आपके सामने आने वाली बाधाओं का संपूर्ण नाश करते हुए ही आगे बढ़ें, जिससे वही बाधाएँ ज़्यादा बड़ी होकर आपके सामने आ खड़ी नहीं होंगी.
अब सहायक क्रियाओं से प्रारंभ होने वाले प्रश्नवाचक वाक्यों के कुछ और
उदाहरण
1. क्या मैं तुम्हारे लिए यह कमरा साफ कर दूँ? – Shall I clean this room for you?2. क्या यह रस्सी इतना वज़न संभालेगी? – Will this rope hold this much weight?3. क्या मैं तुम्हें स्टेशन पर लेने आऊँ? – Shall I come to receive you at the station?4. क्या तुम यह करोगे? – Will you do this?5. क्या वह यहाँ आएगा? – Will he come here?6. क्या तुम यहाँ सीधे स्टेशन से आ रहे हो? – Are you coming here straight from the station?7. क्या तुम अभी उसी कंपनी के लिये काम कर रहे हो? – Are you stil: working for the same company?
8. क्या तुम सच बता रहे हो? – Are you telling the truth?9. क्या तुमने यह सुना है? – Have you heard this?10. क्या डाक आ गयी है? – Has the post come?11. क्या तुमने मेरी कलम कहीं देखी है? – Have you seen my pen anywhere?12. क्या इस किताब ने आपकी अपेक्षाएँ पूरी की हैं? – Has this book fulfilled your expectations?13. क्या हम अब सभा प्रारंभ करें? – Shall we start the meeting now?14. क्या मैं टीवी की आवाज कम करूँ ? – Shall I turn down the volume of the TV?15. क्या आपने अपने बेटे को समय देखना सिखाया है? – Have you taught your son to tell the time?16: क्या हम यहाँ बैठें? – Shall we sit here?17. क्या अब हम रुकें? – Shall we stop now?
सहायक क्रियाओं से प्रारंभ होने वाले प्रश्नवाचक वाक्यों की रचना हमने देखी :-
सहायक क्रिया + कर्ता + क्रिया…?
और इस रचना के अनुसार बनाए गए वाक्य भी हमने देखे. लेकिन जब सहायक क्रिया में एक से अधिक शब्द होते हैं (जैसे, will be, will have, have been, will have been) तब ये सभी शब्द सहायक क्रिया के स्थान पर नहीं आते. सहायक क्रिया के स्थान पर अर्थात कर्ता से पहले इनमें से एक ही शब्द आता है. और शेष शब्द कर्ता के तुरंत
बाद आते हैं.
इस नियम के अनुसार क्या वह जा रहा होगा? इस अपूर्ण भविष्यकाल के वाक्य का क्योंकि तब कर्ता से पहले पहले) दो शब्द हो जाएंगे. इस स्थान पर एक ही शब्द चाहिये. अतः सही वाक्य इस प्रकार होगा:- Will he be going?
इसी बात को ठीक से समझने के लिये नीचे दिए हुए कुछ और वाक्य देखें :-1. क्या वह यहाँ आ रहा होगा? – Will he be coming here?2. क्या वह वहाँ गया होगा? – Will he have gone there?3. क्या वे वहाँ पहुँच गए होंगे? – Will they have reached there?4. क्या तुम बहुत देर से इंतज़ार कर रहे हो? – Have you been waiting (for) long?
Do, Does, Did
काल नामक अध्याय में हमने बारह कालों की बारह रचनाएँ सीखीं. इन बारह रचनाओं में से केवल पहली दो रचनाएँ ही ऐसी हैं, जिनमें सहायक क्रिया नहीं है.
सहायक क्रिया से रहित पहली रचना यानी सामान्य वर्तमानकाल की (कर्ता + क्रिया का पहला रूप …), तथा दूसरी रचना यानी सामान्य भूतकाल की (कर्ता क्रिया का दूसरा रूप…) इन दोनों रचनाओं के अलावा अन्य किसी भी काल की रचना में सहायक क्रिया का प्रयोग होता है. जैसे सामान्य भविष्यकाल में will, अपूर्ण वर्तमानकाल में am/is/are, अपूर्ण भूतकाल में was/were आदि.
सामान्य वर्तमानकाल तथा सामान्य भूतकाल की रचना में सहायक क्रिया नहीं होती, फिर भी प्रश्नवाचक वाक्य में सहायक क्रिया लगेगी. तो जब सामान्य वर्तमानकाल तथा सामान्य भूतकाल के वाक्य में सहायक क्रिया की ज़रूरत होती है तब किस सहायक क्रिया का प्रयोग होता है, यह अब हम देखेंगे.
सामान्य वर्तमानकाल
सामान्य वर्तमानकाल के प्रश्नवाचक वाक्य में do/does इन सहायक क्रियाओं का प्रयोग किया जाता है.
do/does में फ़र्क :-
do और does में वही फ़र्क है जो go और goes में है.
go और goes का फ़र्क come और comes के फ़र्क के समान है.
come और comes तथा go और goes का फ़र्क आप जानते हैं. क्रिया को s कब लगाया जाता है यह आपको मालूम है. जिस कर्ता के साथ क्रिया को लगाया जाता है, उस कर्ता के साथ does का प्रयोग होता है. जिस कर्ता के साथ क्रिया को s नहीं लगता, उस कर्ता के साथ do का प्रयोग होता है. does यानी do को s लगाया हुआ रूप है. तो फिर do/does का फ़र्क देखें :-
एकवचन कर्ता के साथ does का प्रयोग किया जाता है (जैसे he does, she does, Hari does). वाक्य में does का प्रयोग होने के बाद मुख्य क्रिया में 5 नहीं लगाया जाता.
लेकिन I और you के साथ do का प्रयोग किया जाता है. और बहुवचन कर्ता के साथ भी do का ही प्रयोग किया जाता है. (जैसे, we do, they do, people do)
सामान्य भूतकाल
सामान्य भूतकाल के प्रश्नवाचक वाक्य में did इस सहायक क्रिया का प्रयोग किया जाता है. सामान्य भूतकाल ल में क्रिया के दूसरे रू रूप का प्रयोग किया जाता है, यह आप जानते हैं. लेकिन वाक्य में did का प्रयोग करने के बाद क्रिया के पहले रूप का ही प्रयोग होता है.
उदाहरण
1. क्या तुम्हें यह समझता है? – Do you understand this?2. क्या उसे यह समझा? – Did he understand this?3. क्या तुम्हें यह समझा ? – Did you understand this?4. क्या तुम्हें ऐसा लगता है? – Do you think so?5. क्या उसे ऐसा लगता है? – Does he think so?6. क्या तुम ईश्वर पर भरोसा करते हो? – Do you believe in God?
7. क्या तुम साइकिल से आए? – Did you come by bicycle?8. क्या यह कार किसी दूसरे रंग में मिलती है? – Does this car come in any other colour?9. क्या तुम्हें मेरा संदेशा मिला? – Did you get my message?10. क्या यह रास्ता मुंबई जाता है? – Does this road go to Mumbai?11. क्या यह समय तुम्हें सुविधाजनक है? -Does this time suit you?12. क्या यह रेलगाड़ी जलगाँव में रुकती है? – Does this train sto at Jalgaon?13. क्या तुमने मेरा खत डाल दिया? – Did you post my letter?14. क्या ये दोनों रंग मिलते हैं? – Do these two colours match?15. क्या तुमने कोई आवाज सुनी? – Did you hear any sound?
प्रश्नवाचक शब्द
अंग्रेज़ी में प्रश्नवाचक वाक्य सहायक क्रिया से कब शुरू होता है यह हमने देखा. अब प्रश्नवाचक शब्द से शुरू होने वाले वाक्य हम देखेंगे. उससे पहले हम अंग्रेज़ी के प्रश्नवाचक शब्दों की एक सूची बना लेंगे. फिर इन सभी प्रश्नवाचक शब्दों का प्रयोग करके वाक्य बनाएंगे.
प्रश्नवाचक शब्द :- what (क्या), when (कब), where (कहाँ), why (क्यों), how (कैसे), who (कौन, किसने), whom (किसे, किसको), whose (किसका), which (कौनसा), how many (कितने), how much (कितना)
प्रश्नवाचक शब्दों से प्रारंभ होने वाले प्रश्नवाचक वाक्यों की सामान्य रचना :-
प्रश्नवाचक शब्द + (नाम) सहायक क्रिया कर्ता + क्रिया +…?
इस रचना में प्रश्नवाचक शब्द के बाद कोष्ठक में नाम लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. इसका मतलब है कि प्रश्नवाचक शब्द के साथ कभी कभी नाम हो सकता है – जैसे, कौन सी किताब, किसका लड़का, कितने लड़के इस तरह अगर हम पूछें तो किताब, लड़का, लड़के, ये शब्द नाम हैं.
तब यह नाम अंग्रेज़ी वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द के साथ ही आएगा. यह नाम वाक्य में हमेशा नहीं होगा, लेकिन यदि हो तो वह अंग्रेज़ी वाक्य में किस स्थान पर होगा, यह दर्शान के लिये नाम का इस रचना में उल्लेख किया गया है.
अब निम्नलिखित वाक्यों का अच्छी तरह से अध्ययन कर इन वाक्यों को फिर से अंग्रेज़ी में खुद बनाएँ.
what – क्या
1. तुम्हें क्या अच्छा लगता है? – What do you like? -प्र. श. + स. क्रि. + कर्ता + क्रिया..?2. उसे क्या अच्छा लगता है? – What does he like?3. तुम्हें क्या अच्छा लगा? – What did you like?4. वह मेरे पीछे मेरे बारे में क्या कहता है? – What does he say about me behind my back?5. तुम क्या कह रहे हो? – What are you saying?6. यह कुर्सी यहाँ क्या कर रही है? – What is this chair doing here?7. तुम क्या सुझा रहे हो? – What are you suggesting?8. इस शब्द का क्या मतलब होता है? – What does this word mean?9. तुम क्या करते हो? – What do you do?10. वह क्या करता है? – What does he do?
वाक्य क्रमांक 9 और 10 में करना यह क्रिया है. इसलिए दोनों अंग्रेज़ी वाक्यों में क्रिया की जगह पर do आया है. और दोनों वाक्यों का काल सामान्य वर्तमानकाल होने के कारण कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया के स्थान पर do/does आया है.11. तुम क्या ढूँढ़ रहे हो? – What are you looking for?12. तुम अब क्या करोगे? – What will you do now?13. उसने तुम्हें क्या बताया? – What did he tell you?14. तुमने उसे क्या बताया? – What did you tell him?15. वह क्या कर रहा होगा?
यह वाक्य अपूर्ण भविष्यकाल का है. अपूर्ण भविष्यकाल में हम will be का प्रयोग करते हैं. will be यानी दो शब्द. और जैसा हमने पहले सीखा है प्रश्नवाचक वाक्य में कर्ता
how – कैसे
1. तुम स्कूल कैसे जाते हो? -How do you go to school?2. तुम्हें अब कैसा लग रहा है? -How are you feeling now?3. तुम यह कैसे करोगे? -How will you do this?4. तुमने यह कैसे किया है? -How have you done this?5. तुमने यह कैसे किया? -How did you do this?6. तुम कर्ज में कैसे फँस गए? -How did you get into debt?7. तुम यह कैसे जानते हो? -How do you know this?8. तुमने यह कैसे जाना? – How did you know this?9. तुमने अंदाज़ा कैसे लगाया ? – How did you guess?10. तुम्हें यह क्लास कैसा लगा? -How did you find the class?11. यह मशीन कैसे चलती है? -How does this machine run?12. वह वहाँ कैसे रह रहा होगा? -How will he be living there?13. उसने यह कैसे किया होगा? -How will he have done this?14. इस आईने पर खरोंचें कैसे आई? -How did the scratches come on this mirror?
where – कहाँ
1. तुम कहाँ रहते हो? -Where do you live?2. वह कहाँ रहता है? -Where does he live?3. वह कहाँ गया? -Where did he go?4. तुम कहाँ जा रहे हो? -Where are you going?5. तुम्हें यह किताब कहाँ मिली? -Where did you find this book?6. हम कल कहाँ मिलेंगे? -Where shall we meet tomorrow?7. यह रास्ता कहाँ जाता है? -Where does this road go?8. तुमने मेरा चश्मा कहाँ रखा? -Where did you put my glasses?9. मैं यह थैली कहाँ रखूँ? -Where shall I put this bag?10. तुम अब कहाँ जाओगे? -Where will you go now?11. तुम कहाँ से आ रहे हो? -Where are you coming from?
12. तुम कहाँ से आए हो? -Where have you come from?
(कहाँ से – where… from)
13. वह कहाँ से आया है? -Where has he come from?14. इसके लिये पैसे कहाँ से आएंगे? -Where will the money for this come from?15. तुमने मेरी किताब कहाँ रखी है? W-here have you put my book?16. मेरी चाबियाँ कहाँ गई हैं? -Where have my keys gone?17. तुमने यह रेडियो कहाँ से खरीदा? -Where did you buy this radio?
why – क्यों
1. तुम झूठ क्यों बोलते हो? -Why do you lie?2. तुम झूठ क्यों बोल रहे हो? -Why are you lying?
(lie + ing = lying)3. तुमने यह किताब क्यों खरीदी ? -Why did you buy this book?4. तुम्हें ऐसा क्यों लगता है? -Why do you think so?5. तुम ऐसा क्यों कर रहे हो? -Why are you doing so?6. तुम चिंता क्यों कर रहे हो? -Why are you worrying?7. तुम चिंता क्यों करते हो? -Why do you worry?8. तुम वहाँ क्यों गए थे? -Why had you gone there?9. तुम यहाँ क्यों आए हो? -Why have you come here?10. तुम इतने दुखी क्यों दिखाई दे रहे हो ? -Why are you looking so sad?11. उसने आत्महत्या क्यों की? -Why did he commit suicide?
who – कौन, किसने
who के वाक्य में साधारणतः कर्ता नहीं होता. ऐसे वाक्य में who यह शब्द ही कर्ता है ऐसा भी कहा जा सकता है. लेकिन फिलहाल हम यह मानकर चलेंगे कि कर्ता नहीं होता.
who के प्रश्नवाचक वाक्य में कर्ता न होने का कारण यह है कि कर्ता कौन है यही तो हम पूछ रहे होते हैं. who के वाक्य में कर्ता नहीं होने पर भी अंग्रेज़ी में वाक्य करते समय
रचना पहले की ही रहेगी :- प्रश्नवाचक शब्द + (नाम) स. क्रि. कर्ता + क्रिया…? सिर्फ जो नहीं है वह वाक्य में नहीं आएगा. जैसे कौन आएगा यह वाक्य अंग्रेज़ी में Who will come? इस प्रकार होगा. यह वाक्य रचना के अनुसार हुआ या नहीं देखिए :-
प्र. श. (नाम) स. क्रि. कर्ता + क्रिया?Who will come?
उदाहरण
1. यह कौन करेगा? -Who will do this?2. यह किसने किया है? -Who has done this?3. कौन आ रहा है? -Who is coming?4. कौन कौन आ रहे हैं? -Who are coming?5. मुझे मदद कौन करेगा? -Who will help me?6. कौन आया है? -Who has come?7. यहाँ कौन आया था? -Who had come here?8. वहाँ कौन गया था? -Who had gone there?
तुलना करें : यह किसने किया होगा? Who will have done this?
उसने क्या किया होगा? What will he have done?
फ़र्क आपकी समझ में आ ही गया. दूसरे वाक्य में will have ये दोनों शब्द एक के बाद एक नहीं आए. क्योंकि कर्ता से पहले सहायक क्रिया के स्थान पर एक ही शब्द आता है. लेकिन पहले वाक्य में will have ये दोनों शब्द एक साथ आए हैं क्योंकि will have के बीच में आने के लिये वहाँ कर्ता ही नहीं है.9. तुम किसके साथ आए हो? -Who did you come with?10. तुम किससे बात कर रहे थे? -Who were you talking to?
ऊपर के दोनों वाक्यों में with और to का प्रयोग वाक्य के अंत में किया गया है. क्योंकि who से पहले संबंधसूचक अव्यय नहीं आता. अर्थात with who, to who
नहीं कहते. वाक्य के आरंभ में with, to का प्रयोग करना हो तो who के बजाय wh शब्द का प्रयोग किया जा सकता है. संबंधसूचक अव्ययों का शुरू में प्रयोग करने दोनों वाक्य इस प्रकार बनेंगे :-
With whom did you come?
To whom were you talking?
अब who से शुरू होने वाले कुछ सामान्य वर्तमानकाल के वाक्य हम देखेंगे. ए पहले who से शुरू होने वाले प्रश्नवाचक वाक्यों के बारे में एक नियम जान लें.
who से शुरू होने वाले सामान्य वर्तमानकाल तथा सामान्य भूतकाल के (कर्ता विरहित) सकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य में do/does/did इन सहायक क्रिया का प्रयोग नहीं किया जाता.
इस नियम में हमने सकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य में do, does, did का प्रयो नहीं किया जाता ऐसा कहा है. इसका अर्थ नकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्यों का इस निय से कोई संबंध नहीं है.
उदाहरण
1. कौन आया ?
यह सामान्य भूतकाल का वाक्य है. सामान्य भूतकाल में did इस सहायक क्रियाक प्रयोग किया जाता है. लेकिन who के बाद सकारात्मक वाक्य में do, does, did सहायक क्रियाएँ नहीं आर्ती. इसलिये who के बाद सीधे क्रिया का दूसरा रूप आएगा इसलिये अंग्रेज़ी का वाक्य इस प्रकार होगा Who came?
लेकिन कौन नहीं आया? यह वाक्य नकारात्मक होने के कारण (और सामान्य भूतका का होने के कारण) did आएगा. और did आने की वजह से आगे क्रिया का पहला स आएगा. देखिए: – Who did not come?
2. कौन आता है?
यह सामान्य वर्तमानकाल का वाक्य है. सामान्य वर्तमानकाल में do, does ये सहाय क्रियाएँ प्रयोग की जाती हैं. लेकिन who के बाद सकारात्मक वाक्य में do, does सहायक क्रियाएँ नहीं आर्ती. इसलिये who के बाद सीधे क्रिया का पहला रूप आएगा ज कर्ता एकवचन हो तो क्रिया में लगेगा. फिलहाल इस वाक्य में s लगेगा क्योंकि आनेवा एक ही है. अंग्रेज़ी में यह वाक्य इस प्रकार होगा :- Who comes?
लेकिन कौन नहीं आता? यह वाक्य नकारात्मक होने के कारण (और सामान्य वर्तमानकाल का होने के कारण) do अथवा does आएगा. फिलहाल does आएगा. और does आने की वजह से अब क्रिया को ऽ नहीं लगेगा. देखें अंग्रेज़ी वाक्य :-
Who does not come?1. मेरा पेन किसने लिया? -Who took my pen?2. मुकाबला किसने जीता? -Who won the race?3. इस घर में कौन रहता है? -Who lives in this house?4. यह किसने किया? -Who did this?
(यहाँ did सहायक क्रिया नहीं है. मुख्य क्रिया है. do = करना इस क्रिया का यह दूसरा रूप है.)5. यह कौन करता है? -Who does this?6. यह कौन नहीं करता है? -Who does not do this?7. तुम्हें यह किसने बताया? -Who told you this?8. लाइट किसने बंद की? -Who turned the light off?9. यह आईना किसने फोड़ा? -Who broke this mirror?10. दरवाज़ा किसने खुला छोड़ा? -Who left the door open?11. लाइट किसने चालू रखा? -Who left the light on?12. पहले कौन आया? -Who came first?13. यह चाय किसने गिराई? -Who spilt this tea?
अब अगले वाक्य की भिन्नता समझें तुम्हें कौन अच्छा लगता है?
कौन इस प्रश्नवाचक शब्द वाले वाक्य में सामान्यतः कर्ता नहीं होता यह हमने पहले ही देखा है. लेकिन तुम्हें कौन अच्छा लगता है इस वाक्य में कर्ता है – तुम्हें.
नोट :- तुम्हें यह शब्द हमेशा कर्ता होता है ऐसा नहीं है. जैसे, तुम्हें किसने पूछा? तुम्हें किसने बताया? इन वाक्यों में तुम्हें यह शब्द कर्ता नहीं है- क्योंकि ‘पूछनेवाला/बतानेवाला’ कर्ता होगा. और पूछनेवाला / बतानेवाला कौन है (यानी कर्ता कौन है) यही तो इन वाक्यों में पूछा गया है.
लेकिन तुम्हें कौन अच्छा लगता है इस वाक्य में तुम्हें यह शब्द कर्ता है क्योंकि अच्छा लगने की जो क्रिया है वह क्रिया सामने वाला व्यक्ति ही कर रहा है
अब ध्यान दें :- कौन युक्त प्रश्नवाचक वाक्य में कर्ता हो तो कौन के लिये अंग्रेज़ी में whom का प्रयोग किया जाता है. फिर तुम्हें कौन अच्छा लगता है? यह वाक्य अंग्रेज़ी में इस प्रकार बनेगा :- Whom do you like?
कौन के लिये हम अंग्रेज़ी में हमेशा who का प्रयोग करते हैं. लेकिन सिर्फ उपर्युक्त परिस्थिति में whom का प्रयोग करेंगे. अगला वाक्य भी उक्त वाक्य के समान ही है.उसे कौन अच्छा लगता है? -Whom does he like?उसे कौन अच्छा लगा? -Whom did he like?
नोट :- अनौपचारिक अंग्रेज़ी (यानी बोलचाल की अंग्रेज़ी) में कई बार whom के बजाय who का प्रयोग भी किया जाता है. अतः उक्त वाक्य who का प्रयोग करके भी कहे जा सकते हैं.
whom – किसे, किससे, किसकी
1. तुमने किससे पूछा? -Whom did you ask?2. तुमने किससे पूछा था? -Whom had you asked?3. तुम किससे पूछ रहे हो? -Whom are you asking?4. तुम किसे बता रहे हो? -Whom are you telling?5. उसने किसकी मदद की? -Whom did he help?6. तुम किसकी सहायता करोगे? -Whom will you help?7. हम अब किससे पूछें? -Whom shall we ask now?
अब अगले वाक्य की भिन्नता समझें :- यह किसे अच्छा लगता है?
किसे/किससे के लिये अंग्रेज़ी में सामान्य शब्द है whom. लेकिन किसे युक्त वाक्य में कर्ता न हो तो किसे के लिये अंग्रेज़ी में who का प्रयोग किया जाता है.
किसे के वाक्य में अक्सर कर्ता होता है. जैसे तुमने किससे पूछा? तुमने किसे बताया? इन वाक्यों में तुम यह शब्द कर्ता है.
लेकिन यह किसे अच्छा लगता है? इस वाक्य में कर्ता नहीं है. इसलिये यह वाक्य who से प्रारंभ होगा. who के बाद उचित सहायक क्रिया का प्रयोग करने के लिये वाक्य का काल देखना होगा. यह किसे अच्छा लगता है यह वाक्य सामान्य वर्तमानकाल का है.
सामान्य वर्तमानकाल में बतौर सहायक क्रिया do/does का प्रयोग किया जाता है. लेकिन who से प्रारंभ यह वाक्य सकारात्मक होने से इस वाक्य में do/does नहीं आएगा. इसलिये who के बाद सीधे क्रिया का पहला रूप आएगा और ज़रूरत पड़ी तो क्रिया को s लगाया जाएगा.
देखें :- यह किसे अच्छा लगता है? = Who likes this? यहाँ क्रिया में 5 लगाया गया क्योंकि who यह शब्द यहाँ एकवचन है. मतलब जिसके बारे में यह प्रश्न पूछा गया है वह एकवचन है. अगला वाक्यः- यह किसे अच्छा नहीं लगता?
यह वाक्य बिलकुल ऊपरवाले वाक्य की तरह है. सिर्फ नहीं शब्द यहाँ बढ़ गया है. नहीं इस शब्द के बढ़ने से वाक्य का काल नहीं बदलता. इसलिये वाक्य का काल सामान्य वर्तमानकाल ही है. लेकिन पिछले वाक्य में do/does नहीं आया. इस वाक्य में do/does का प्रयोग होगा. क्योंकि अंग्रेज़ी में not शब्द अकेला नहीं आता. अर्थात Who not like this? ऐसा अंग्रेज़ी में कहना संभव नहीं है. तो हमारा वाक्य होगा:- Who does not like this?
कुछ और उदाहरण :-1. यह किसे अच्छा लगा? -Who liked this?2. यह किसे अच्छा नहीं लगा? -Who did not like this?3. यह किसे अच्छा लगेगा? -Who will like this?4. ऐसा कौन सोचता है?. -Who thinks so?
which – कौनसा, whose – किसका
1. तुम कौनसी किताब पढ़ रहे हो? (यह वाक्य अपूर्ण वर्तमानकाल का है. इसलिये सहायक क्रिया के स्थान पर am/is/are तथा आगे क्रिया में ing लगेगा).
Which book are you reading?
प्र. शब्द + नाम + स. क्रि. कर्ता क्रिया ing.
2. तुम कौनसा समाचार पत्र गढ़ते हो? Which newspaper do you read?
. तुम कौनसी भाषा बोलते हो?-Which language do you speak?4. तुम्हें कौनसा विषय पसंद है?-Which subject do you like?5. वह कौनसा विषय पढ़ाता है?-Which subject does he teach?6. तुमने कौनसी किताब खरीदी?-Which book did you buy?7. तुम कौनसी किताब खरीदोगे?-Which book will you buy?8. मैं कौनसी किताब खरीदूँ?-Which book shall I buy?9. तुम्हें कौनसा समय ठीक रहेगा?-Which time will suit you?10. तुमने यह किस किताब में पढ़ा?-In which book did you read this?11. मुंबई जाने वाली रेलगाड़ी किस प्लेटफॉर्म पर आएगी?-On which platform will the train for Mumbai come?12. हम किस होटल में जाएंगे?-Which hotel shall we go to? (आखिरी to को शुरू में भी कहा जा सकता है)13. तुम किस डॉक्टर के पास जा रहे हो?-Which doctor are you going to?14. तुम किस टीम के लिये खेलते हो?-Which team do you play for?15. तुम किस स्कूल में जाते हो?-Which school do you go to? / To which school do you go?16. तुम किसकी किताबों का प्रयोग करते हो?-Whose books do you use?17. तुम किसकी किताबों का प्रयोग कर रहे हो?-Whose books are you using?18. तुम किसकी सलाह लोगे?-Whose advice will you take?19. हम अब किसकी सलाह लें?-Whose advice shall we take now?20. तुमने किसकी सलाह ली है?-Whose advice have you taken?21. तुमने इस काम में किसकी सहायता ली थी?-Whose help had you taken in this work?
how many/ how much – कितना, कितने
how many और how much दोनों का अर्थ समान ही है. इनमें एक छोटा सा फ़र्क है. देखिए:-
‘लड़के, लड़कियाँ, किताबें, कुर्सियाँ, मित्र, लोग’ इन जैसे संख्या में गिने जा सकने वाले शब्दों के साथ how many का प्रयोग किया जाता है. ऐसे संख्या में गिने जा सकने वाले शब्दों को गणनीय (countable) शब्द कहते हैं.
शक्कर, दूध, पानी, गेहूँ, योग्यता ऐसे संख्या से न गिने जा सकने वाले अर्थात अगणनीय (uncountable) शब्दों के साथ how much का प्रयोग किया जाता है.
उदाहरण
1. तुमने कितनी किताबें खरीर्दी? -How many books did you buy?2. तुम्हें कितनी भाषाएँ आती हैं? -How many languages do you know?3. तुमने अब तक कितनी किताबें पढ़ी हैं? -How many books have you read by now?4. वे प्रतिदिन कितने घंटे काम करते हैं? -How many hours do they work every day?5. तुम वहाँ कितने दिन रुकोगे ? -How many days will you stay there?6. कितने लोग आ रहे हैं? -How many people are coming?7. कितने लोग आए हैं? -How many people have come?8. तुमने यह परीक्षा कितनी बार दी है? (देना = take/appear for) -How many times have you taken this examination?9. तुमने कितने पैसे खर्च किये ? -How much money did you spend?10. तुम प्रतिदिन कितनी देर पढ़ते हो? -How much time do you read every day?11. तुम्हें कितने पैसे चाहिये?
How much money do you want?12. तुम्हें कितने पैसों की जरूरत होगी? -How much money will you need?13. तुम इस कर्ज पर कितना ब्याज़ दे रहे हो? -How much interest are you paying on this loan?14. तुम कितना कमाते हो? -How much do you earn?15. इसकी कीमत कितनी है? -How much does this cost?16. इस किताब की कीमत क्या है / कितनी है? -How much does this book cost?
which, whose और how many
प्रश्नवाचक शब्दों से शुरू होने वाले प्रश्नवाचक वाक्यों की सामान्य रचना तो आपको ज्ञात है ही. फिर भी यह रचना फिर से दी जा रही है. जिससे उसके नीचे दिया गया नियम पढ़ते समय आपका ध्यान रचना की तरफ रह सकेगा.
रचना :- प्रश्नवाचक शब्द + (नाम) सहायक क्रिया कर्ता + क्रिया…?
नियम :- which, whose तथा how many से प्रारंभ होने वाले वाक्य में आगे (कर्ता के स्थान पर प्रयोग करने के लिये) कर्ता ही न हो तो सामान्य वर्तमानकाल तथा सामान्य भूतकाल के सकारात्मक प्रश्नवाचक वाक्य में do/does/did इन सहायक क्रियाओं का प्रयोग नहीं किया जाता. (यह नियम नकारात्मक वाक्यों के लिये नहीं है. यानी नकारात्मक वाक्यों में आवश्यकतानुसार do/does/did आएगा.)
उदाहरण
1. कितने लोग आए? -How many people came?2. कितने लोग नहीं आए? -How many people did not come?
अब उक्त दोनों वाक्यों की तुलना तीसरे वाक्य से करें.3. तुमने कितनी किताबें पढ़ीं? -How many books did you read?
इस वाक्य में did आया क्योंकि यहाँ did के आगे लिखने के लिये कर्ता था.4. कितने विद्यार्थी कक्षा में नियमित रूप से आते हैं? -How many students come to the class regularly?5. कितने विद्यार्थी कक्षा में नियमित रूप से नहीं आते? -How many students do not come to the class regularly?6. किसका कुत्ता भौंकता है? -Whose dog barks?7. किसका कुत्ता नहीं भौंकता है? -Whose dog does not bark?
ध्यान दें :- कुत्ते से संबंधित ये दोनों वाक्य सिर्फ उक्त नियम को समझने के लिये छापे गए हैं. बोलचाल में इन वाक्यों के आने की संभावना कम ही है. क्योंकि अधिकतर सभी के कुत्ते भौंकते हैं.8. कौनसा लड़का देर से आता है? -Which boy comes late?9. कौनसा लड़का समय पर नहीं आता? -Which boy does not come on time?10. किस कार की कीमत सबसे कम है? -Which car costs the least?11. किस घोड़े ने मुकाबला जीता? -Which horse won the race?
what
what यह प्रश्नवाचक शब्द मुख्यतः हम हिंदी के ‘क्या’ के लिये प्रयोग में लाते हैं. लेकिन कुछ दूसरे अर्थों में भी what का प्रयोग किया जाता है. इस तरफ हम अब ध्यान देंगे:-1. उसने कितनी कीमत मांगी? -What price did he ask?2. तुम्हें परीक्षा में कितने अंक मिले ? -What marks did you get in the examination?
3. यह ट्रक कितना वजन ढोकर ले जा सकता है? -What weight can this truck carry?4. पचास का आधा कितना होता है? -What is half of fifty?5. तुमने कौनसा इत्र लगाया है? -What perfume are you wearing?6. तुमने कौनसी किताबें खरीर्दी? -What books did you buy?7. तुम कौनसा काम करते हो? -What work do you do?8. तुम कौनसा अखबार पढ़ते हो? -What newspaper do you read?
कौनसा इस अर्थ में what इस शब्द का सजीवों के लिये सामान्यतः प्रयोग नहीं होता.
9. गधे के लिये फ्रेंच शब्द कौनसा है? -What is the French word for ‘donkey’?
what… like – कैसा, कैसी, कैसे
- 10. तुम्हारी पाठशाला कैसी है? -What is your school like?
- 11. उनका नया घर कैसा है? -hat is their new house like?
- 12. वह कैसा है? -What is he like?
- 13. वह कैसा दिखता है? -What does he look like?
- 14. वहाँ मौसम कैसा है? -What is the weather like there?
what…. for – क्यों, किसलिये
- 15. तुमने यह क्यों किया ? -What did you do this for?
- 16. तुम यह किसलिये कर रहे हो?-What are you doing this for?
- 17. यह जल्दबाजी किसलिये ? -What is all this hurry for?
- 18. यह औजार किसलिये है? -What is this tool for?
- 19. तुम सबसे ज्यादा किससे डरते हो? -What do you fear most?
- 20. तुम किस बारे में बात कर रहे हो? -What are you talking about?
- 21. वे किस बारे में झगड़ रहे थे? -What were they quarrelling about?
- 22. तुम किसकी ओर देख रहे थे? -What were you looking at?
- 23. यह कैसी किताब है? (कैसी / किस प्रकार की what kind of) -What kind of book is this?
- 24 . तुम किस तरह की नौकरी खोज रहे हो? -What kind of job are you looking for?
- 25. उसने कैसी पोषाक पहन रखी थी? -What type of dress was he wearing?
- 26. यह बस कितने बजे छूटती है? -What time does this bus leave?
- 27. कक्षा कितने बजे प्रारंभ होती है? -What time does the class start?
- 28. कक्षा कितने बजे समाप्त होती है? -What time does the class finish?
- 29. तुम कितने बजे उठते हो? -What time do you get up?
प्रश्नवाचक वाक्य में what के आगे रखना के अनुसार सहायक क्रिया आती है. लेकिन अगले कुछ वाक्यों पर ध्यान दें:-1. What made you think that? -तुम्हें वैसा क्यों लगा?
- 2. What happened to your shirt? -तूम्हारी शर्ट को क्या हुआ?
- 3. What made you change your mind? -ुमने अपना विचार किस वजह से बदला ?
- 4. What caused the explosion? -विस्फोट किस वजह से हुआ?
how
how यह प्रश्नवाचक शब्द मुख्यतः हिंदी के कैसा, कैसी, कैसे के लिये प्रयोग में आता है. लेकिन दूसरे अर्थ में भी how का प्रयोग किया जा सकता है. अगले कुछ उदाहरणों से हम यह देखेंगे.
- 1. वह कितनी तेज़ गाड़ी चला रहा था? -How fast was he driving?
- 2. यह इमारत कितनी पुरानी है? -How old is this building
- ?3. हवाई जहाज कितनी ऊँचाई पर उड़ रहा है? -How high is the plane flying?
how often – कितनी बार
4. यह घटना साल में कितनी बार घटित होती है? -How often does this event occur in a year?
how long – कितनी देर
- 5. तुम कितनी देर इंतजार करोगे? -How long will you wait?
- 6. मीटिंग कितनी देर चलेगी? -How long will the meeting last?

