अध्याय 15
be और have
be और have अंग्रेज़ी के बहुत ही उपयोगी शब्द हैं. ये शब्द सहायक क्रिया भी हैं और मुख्य क्रिया भी. be और have इन शब्दों को अब तक हमने सहायक क्रिया के रूप बहत से वाक्यों में प्रयोग किया है. इस अध्याय में हमें be और have का मुख्य क्रिया के रूप में विस्तार से अध्ययन करना है.
be का मुख्य क्रिया के रूप में प्रयोग
be का हिंदी में अर्थ होता है होना.
be के रूप समझने के लिये अगले वाक्यों पर ध्यान दें.
- 1. मैं खुश हूँ. – I am happy.
- 2. वह खुश है. – He is happy.
- 3. हम खुश हैं. – We are happy.
- 4. वह खुश थी. – She was happy.
- 5. वे खुश थे. – They were happy.
- 6. मैं खुश होऊंगा. – I will be happy.
उक्त अंग्रेज़ी के वाक्यों में अधोरेखित शब्द be के रूप हैं. इनका हिंदी में अर्थ भी अधोरेखित किया गया है. जिस तरह अंग्रेज़ी में am/is/are/was/were/will
be ये be के रूप हैं, उसी प्रकार हिंदी में हूँ, है, था, होगा ये होना के रूप हैं.
be का अर्थ होना होने की वजह से I was happy का मतलब मैं खुश हुआ, I will be happy का मतलब मैं खुश होऊंगा ऐसा भी हो सकता है.
be का प्रयोग सहायक क्रिया के साथ भी होता है. जैसे,
- 1. तुम्हें खुश होना चाहिये. – You should be happy.
- 2. वह घर पर हो सकता है. – He may be at home.
- 3. तुम्हें प्रसन्न होना चाहिये था.
You should have been happy. (have के बाद क्रिया का तीसरा रूप आता है, इसलिए इस वाक्य में be का तीसरा रूप been आया है).
- 4. परमेश्वर एक ही होना चाहिये. – God must be One.
- 5. उसे देर हो सकती है. – He can be late.
अब निम्न उदाहरणों का अध्ययन करें. इन उदाहरणों को और किताब में अन्यत्र हल करके दिखाए गए वाक्यों को बार बार पढ़ें, बार बार लिखें और वक़्त पर बोलें – तुरंत.
- 1. वह तैयार है. – He is ready.
- 2. क्या वह तैयार है? – Is he ready?
- 3. वह तैयार नहीं है. – He is not ready.
- 4. क्या वह तैयार नहीं है? – Is he not ready/Isn’t he ready?
- 5. वह क्यों तैयार नहीं है? – Why is he not ready/Why isn’t he ready?
- 6. वह तैयार था. – He was ready.
- 7. क्या वह तैयार था? – Was he ready?
- 8. वह तैयार नहीं था. – He was not ready.
- 9. क्या वह तैयार नहीं था? – Was he not ready/Wasn’t he ready?
- 10. वह क्यों तैयार नहीं था? – Why was he not ready?/Why wasn’t he ready?
- 11. वह तैयार होगा. – He will be ready.
- 12. क्या वह तैयार होगा? – Will he be ready?
- 13. वह तैयार नहीं होगा. – He will not be ready.
- 14. क्या वह तैयार नहीं होगा? – Will he not be ready?/Won’t he be ready?
- 15. यह तुम्हारा काम है. – This is your job.
- 16. क्या यह मेरा काम है? – Is this my job?
- 17. यह मेरा काम नहीं है. – This is not my job.
- 18. क्या यह तुम्हारा काम नहीं है? – Is this not your job?/Isn’t this your job?
- 19. यह किसका काम है? – Whose is this job?/Whose job is this?
- 20. मैं अध्यापक हूँ. – I am a teacher.
- 21. वह अध्यापक है. – He is a teacher.
- 22. हम अध्यापक हैं. – We are teachers.
- 23. मैं आदमी हूँ, मशीन नहीं. – I am a human being, not a machine.
- 24. मैं विद्यार्थी हूँ. – I am a student.
- 25. में दर्जी हूँ. – I am a tailor.
- 26. वह आज अनुपस्थित है. – He is absent today.
- 27. वे आज अनुपस्थित हैं. – They are absent today.
- 28. वह कल अनुपस्थित था. – He was absent yesterday.
- 29. वे कल अनुपस्थित थे. – They were absent yesterday.
- 30. वह कल अनुपस्थित रहेगा. – He will be absent tomorrow.
- 31. मुझे तुम पर गर्व है. – I am proud of you.
- 32. मेरी बहन लगभग तुम्हारी उम्र की है. – My sister is about your age.
- 33. उसकी उम्र मुझसे दुगनी है. – He is twice my age.
- 34. यह स्टेशन जाने का सबसे निकट का मार्ग है. – This is the shortest way to get to the station.
- 35. हरि मेरा छोटा भाई है. – Hari is my little/younger brother.
- 36. हरि मेरा बड़ा भाई है. – Hari is my big/older brother.
- 37. दिल्ली भारत की राजधानी है. – Delhi is the capital of India.
- 38. मानव असहाय है. – Man is helpless.
- 39. यह मानवता के विरुद्ध अपराध है. – This is a crime against humanity
- 40. इस साल फसल बहुत अच्छी है. – The crops are very fine this year.
- 41. आज सोमवार है. – Today is Monday.
- 42. परसों शनिवार था. – The day before yesterday was Saturday.
- 43. कल मंगलवार है. – Tomorrow is Tuesday.
- 44. परसों बुधवार है. – The day after tomorrow is Wednesday.
- 45. यह गाँव मुझे बहुत प्रिय है. – This town is very dear to me.
- 46. मैं तुम्हारा बहुत आभारी हूँ. – I am very thankful to you.
- 47. वह भरोसे का आदमी नहीं है. – He is not a reliable person.
- 48. मुझे लगता है उसकी तबियत ठीक नहीं है. – I think she is not well.
- 49. वह घर पर नहीं है. – He is not at home.
- 50. वह घर पर नहीं था. – He was not at home.
- 51. धूम्रपान बहुत बुरी आदत है. – Smoking is a very bad habit.
- 52. वह घर पर नहीं होगा. – He will not be at home.
- 53. वह घर पर नहीं हो सकता. – He may not be at home.
- 54. वह बहुत अनुभवी अध्यापक है. – He is a very experienced teacher.
- 55. राहुल पाँच साल का है. – Rahul is five / Rahul is five years old.
- 56. मैं इस पुस्तक से पूर्ण संतुष्ट हूँ. – I am fully satisfied with this book.
- 57. मेरी छोटी बेटी एक साल की है. – My little girl is one year old.
- 58. नागपुर के लिये यहाँ से एक घंटे का रास्ता है. – Nagpur is an hour from here.
- 59. वह अजीब तरह का आदमी है. – He is an odd sort of person (sort = त.ह).
- 60. यह तुम्हारी समस्या है मेरी नहीं. – This is your problem, not mine.
- 61. रास्ता पत्थरों और गड्डों से भरा था. – The road was full of stones and holes.
- 62. दुनिया की जनसंख्या लगभग साढ़े छह अरब है. – The world’s population is about six and a half billion.
- 63. वह ऊपर अपने कमरे में है. – He is upstairs in his room.
- 64. वह सचमुच एक महान वक्ता है. – He is a truly great orator.
- 65. आप दोनों मूखों की जोड़ी हैं. – You two are a pair of idiots.
- 66. वह एक मिनिट पहले यहीं था. – He was here a minute ago.
- 67. भारतीय शांतिप्रिय लोग हैं. – Indians are peace-loving people.
- 68. यह तुम्हारा सबसे महत्वपूर्ण काम रहेगा. – This will be your most important job.
- 69. तुम्हारी घड़ी सोमवार को तैयार रहेगी. – Your watch will be ready on Monday
- 70. मैं कल घर पर रहूंगा. – I will be at home tomorrow.
- 71. तुम कल इस समय कहाँ रहोगे? – Where will you be this time tomorrow?
- 72. मैं कल यहाँ नहीं रहूंगा. – I will not be here tomorrow.
- 73. उसे देर होगी. He will be late.
- 74. सब कुछ ठीक है. – Everything is all right.
- 75. क्या तुम अभी तक जाग रहे हो? – Are you awake yet?
- 76. क्या वहाँ कोई है? – Is anyone there?
- 77. क्या यह कटोरी चाँदी की है? – Is this bowl silver?
- 78. तुम क्यों चिंतित हो ? – Why are you worried?
- 79. पोस्ट ऑफिस कहाँ है? – Where is the post-office?
- 80. तुम किस कक्षा में हो? – Which class are you in?
- 81. भारत की राजधानी कौन सी है? – Which is the capital of India?
- 82. आज कौन सी तारीख है? – What is the date today?/What date is it today?/What is today’s date?
- 83. इसके बाद की बस कितने बजे है? – What time is the next bus?
- 84. क्या वहाँ खड़ा वह राहुल है? – Is that Rahul standing (over) there?
- 85. क्या तुम जल्दी में हो? – Are you in a hurry?
- 86. नाश्ते के लिये क्या है? – What is for breakfast?
- 87. इसका अर्थ क्या है? – What is the meaning of this?
- 88. क्या यह महात्मा गांधी मार्ग है? – Is this Mahatma Gandhi Road?
- 89. यह पेन किसका है? – Whose is this pen/Whose pen is this?
- 90. टेबल के लिये हिंदी में कौनसा शब्द है? – What is the word for ‘table’ in Hindi?
- 91. दुनिया की जनसंख्या कितनी है? – What is the world’s population?
- 92. आज रात टीवी पर क्या है? – What is on TV tonight?
- 93. मेरी चाबियाँ कहाँ हैं? अभी तो इस मेज पर थीं. – Where are my keys? They were on this table just now.
- 94. क्या तुम दोनों तैयार हो ? – Are you two ready?/ Are both of you ready?
- 95. ये लोग कौन हैं? – Who are these people?
- 96. वह कौन है? – Who is he?
Who is he? का उत्तर He is Mr. Patil इस प्रकार होता है. और What is he? का उत्तर He is an engineer / He is a lawyer इस प्रकार होता है. What is he? का शाब्दिक अर्थ वह क्या है? ऐसा होता है. लेकिन What is he? यह वाक्य वह क्या करता है? / उसका व्यवसाय क्या है? इस अर्थ में पूछा जाता है.
- 97. क्या तुम्हारा नाम राहुल है? – Is your name Rahul?
- 98. स्टेशन यहाँ से कितनी दूर है? – How far is the station from here?
- 99. यह विषय / बात कितनी महत्वपूर्ण है? – How important is this matter?
- 100. ये फूल असली नहीं हैं, प्लास्टिक के हैं. – These flowers aren’t real. They are plastic.
- 101. वह भरोसे का आदमी नहीं है. – He is not a reliable person.
am/is/are का हिंदी में अर्थ है, हैं, हैं तो होता ही है, इसके अलावा रहता है। होता है ऐसा भी होता है. उदाहरण देखें :-
- 1. दुकानें रात में 9.30 बजे तक खुली रहती हैं. – Shops are open till 9.30 p.m.
- 2. मुख्यमंत्री राज्य का प्रमुख होता है. – The CM is the head of the state.
- 3. उसे लगता है कि सब लोग खराब होते हैं. – He thinks all people are bad.
- 4. हमारी दुकान रविवार को बंद रहती है. – Our shop is closed on Sunday.
- 5. आम मीठे होते हैं. – Mangoes are sweet.
- 6. वह हमेशा प्रसन्न रहता है. – He is always happy.
- 7. सामान्यतः मैं रविवार को घर रहता हूँ. – Usually I am at home on Sunday.
- 8. ऐसे अवसर दुर्लभ होते हैं. – Such occasions are rare.
- 9. कुछ लोग हमेशा उदास क्यों होते हैं?
Why are some people always sad?
काल नामक अध्याय में हमने सीखा कि पूर्ण वर्तमानकाल के हिंदी वाक्य में अंत में सामान्यतः या है/आ है तथा पूर्ण भूतकाल में या था/आ था ऐसे अक्षर रहते हैं. इसलिये निम्न वाक्यों की भिन्नता पर ध्यान देना ज़रूरी है ताकि उलझन न हो.
जब हम कहते हैं, मैंने लिखा है/पढ़ा है / पूछा है/बताया है, तब हम क्रिया की है यह बताते हैं. इसलिये ये वाक्य पूर्ण वर्तमानकाल के हैं. और अंग्रेज़ी में ये वाक्य पूर्ण वर्तमानकाल की रचना के अनुसार I have written / I have read/I have asked/I have told इस तरह होंगे. अब अगले वाक्य देखें :-
वह थका हुआ है / वह प्यासा है/मेरा पेट भरा हुआ है.
सतही तौर पर इन वाक्यों के अंत में आ है दिखाई दे रहा है, लेकिन ऊपर के वाक्यों की तरह ये वाक्य क्रिया की है ऐसा अर्थ व्यक्त नहीं करते. इन वाक्यों में प्रयुक्त शब्द (भूखा, प्यासा, और भरा हुआ) ये विशेषण हैं. ऐसे समय है के लिये अंग्रेज़ी में be के am/is/are ये वर्तमानकाल के रूप आएंगे फिर उक्त वाक्य अंग्रेज़ी में किस प्रकार होंगे देखिए:-
- वह थका हुआ है. -He is tired.
- वह प्यासा है. -He is thirsty.
- मेरा पेट भरा हुआ है. -My stomach is full.
इसी प्रकार मैंने लिखा था/पढ़ा था/आया था/गया था इन वाक्यों में क्रिया की थी ऐसा अर्थ है. इसलिये यह वाक्य पूर्ण भूतकाल के हैं. अंग्रेज़ी में ये वाक्य I had written/I had read / I had come / I had gone इस प्रकार बनते हैं. अब निम्न वाक्यों में ‘आ था’ दिखाई देने के बावजूद उनकी भिन्नता बिलकुल स्पष्ट है. ऐसे समय ‘था’ के लिये be के भूतकाल के रूप was/were आएंगे. देखिए :-
- वह थका हुआ था. -He was tired.
- वह प्यासा था. -He was thirsty.
- उसका पेट भरा हुआ था. -His stomach was full.
कुछ और उदाहरण
1. वह भूखा है. -He is hungry.
2. वह भूखा था. -He was hungry
3 . वह भूखा होगा. -He will be hungry.
4 . वह थका हुआ होगा. -He will be tired.
5. बारह बजे हैं. -It is 12 (o’clock).
6. तुम पूरी तरह भीग गए हो. -You are completely drenched.
7. ये आम पके हुए नहीं हैं. -These mangoes are not ripe.
8. मकान सजे हुए थे. -Houses were decorated.
9. उसका पत्र गलतियों से भरा हुआ था. -His letter was full of mistakes.
10. वह गहरी नींद में सोया हुआ था. -He was sound asleep.
11 . उसका शर्ट कोहनी पर फटा हुआ था. -His shirt was torn at the elbow.
be का अर्थ होना होने के कारण was/were का अर्थ हुआ / हुए ऐसा भी हो सकता है, यह हमने पहले भी देखा. इसके कुछ और उदाहरण यहाँ देखिए.
1. मैं आश्चर्यचकित हुआ. -I was surprised.
2. मैं प्रोत्साहित हुआ. -I was encouraged.
3. वह भयभीत हुआ. -He was frightened.
4 . वह हमसे मिल कर प्रसन्न हुआ. -He was pleased to meet us.
5. वे यह समाचार सुन कर बहुत खुश हुए. -They were overjoyed to hear this news.
be का प्रयोग जाकर आना और आकर जाना इस अर्थ में भी किया जा सकता है. उदा:-
1) मैं बाज़ार जाकर आया हूँ. -I have been to market.
2) डॉक्टर अभी यहाँ आकर गए हैं. -The doctor has just been here.
जाना/भेंट देना इस अर्थ में भी be का प्रयोग किया जा सकता है. जैसे, Have you ever been to France? क्या तुम कभी फ्रांस गए हो?
have का मुख्य क्रिया के रूप में प्रयोग
मुख्य क्रिया के रूप में have का प्रयोग कई अलग अलग अर्थों में होता है. उनमें से have का सबसे प्रचलित अर्थ है पास होना, कोई भी चीज हमारे पास है यह कहने के लिये हम have का प्रयोग करते हैं.
लेकिन हिंदी में पास है इस अर्थ को व्यक्त करने के लिये हर बार पास यह शब्द ही आता है ऐसा नहीं है. जैसे हिंदी में मेरे पास अनुभव है यह वाक्य हम मुझे अनुभव है इस तरह भी कह सकते हैं.
have का अर्थ हम पर्याप्त उदाहरणों की सहायता से देखेंगे ही, उससे पूर्व have के इस अर्थ के बारे में एक जानकारी :-
इस अर्थ में have के स्थान पर अंग्रेज़ी में have got का प्रयोग भी किया जाता है. जैसे,
1. मेरे तीन भाई हैं. -I have three brothers / I have got three brothers.
2. उसे अनुभव है. -He has experience / He has got experience.
3. मेरे पास कार थी. -I had a car.
यहाँ अर्थात भूतकाल में had got का प्रयोग नहीं किया जाता. लेकिन भूतकाल के प्रश्नवाचक तथा नकारात्मक वाक्यों में had got का प्रयोग करना संभव है. जैसे, Had you got a car?/I hadn’t got a car.
उदाहरण
1. मेरे बहुत मित्र हैं. -I have (got) many friends.
2 मेरे बहुत मित्र थे. -I had many friends.
3. मेरे पास पचास रुपये हैं. -I have (got) fifty rupees.
4. उन्हें एक बेटा है, बारह साल का. -They have (got) one son, aged 12.
5. उसके बाल लंबे हैं. 5 -He has (got) long hair.
6. उसकी मुंबई में होटल है. -He has (got) a hotel in Mumbai.
7. कार के चार पहिये होते हैं. -A car has four wheels.
8. आज हमारे स्कूल की छुट्टी है. -Our school has a holiday today.
9. इस किताब में चार सौ से कम पन्ने हैं. -This book has less than four hundred pages.
have के ऐसे वाक्यों के प्रश्नवाचक तथा नकारात्मक रूप निम्न प्रकार से do/does का प्रयोग कर अथवा बिना प्रयोग किए बनाए जा सकते हैं.
10. क्या तुम्हारे पास कुछ पैसे हैं? -Have you any money?/Do you have any money?/Have you got any money?
11. क्या तुम्हें कीमत के बारे में कुछ अंदाज़ा है? -Have you (got) any idea about the cost?
12. मुझे उस बारे में कुछ अंदाज़ा नहीं है. -I have no idea about it / I haven’t any idea about it/I haven’t got any idea about it / I do not have any idea about it.
13. मुझे उनके लिये बिलकुल भी सहानुभूति नहीं है. -I have no sympathy for them./I haven’t (got) any sympathy for them.
14. उसे कुछ भी अनुभव नहीं है. -He has no experience/He hasn’t (got) any experience/He doesn’t have any experience.
15. क्या उसे कुछ अनुभव है? -Has he any experience?/Has he got any experience?/Does he have any experience?
16. मेरे पेट में थोड़ा दर्द है. -I have (got) a slight pain in my stomach.
17. तुम्हारे पास तैयारी करने के लिए बहुत समय है. -You have (got) a lot of time to prepare.
18. मेरा तुम पर विश्वास है. -I have confidence in you.
19. हमें रविवार को छुट्टी रहती है. -We have a holiday on Sunday.
20. 3543 इस संख्या में चार अंक हैं. -The number 3543 has 4 digits.
21. मेरी 4:15 बजे मीटिंग है. -I have a meeting at 4:15.
22. परमेश्वर का हर चीज पर नियंत्रण है. -God has control over everything.
23. हर एक को जीने का हक है. -Everyone has a right to live.
24. हमें तीन लड़के और दो लड़कियाँ हैं. -We have three boys and two girls.
25. मुझे अभी एक ज़रूरी काम है. -I have an important job now.
26. उसकी साइकिल में ब्रेक नहीं थे. -His bicycle had no brakes.
27. उसकी अमीर होने की तीव्र इच्छा थी. -He had a strong desire to get rich.
28. मुझे इस बारे में कभी भी संदेह नहीं था. -I never had any doubt about it.
29. उसके चेहरे पर हँसी थी. -He had a smile on his face.
30. हमें कल छुट्टी थी. -We had a holiday yesterday.
had के ऐसे वाक्यों के प्रश्नार्थक तथा नकारार्थक रूप निम्न प्रकार से did इस सहायक क्रिया का प्रयोग कर अथवा बिना प्रयोग किये बनाए जा सकते हैं. did का प्रयोग करने पर आगे क्रिया का पहला रूप अर्थात have आएगा, had नहीं आएगा.
31. क्या तुम्हें कल छुट्टी थी? – Had you a holiday yesterday?/Did you have a holiday yesterday?
32. हमें कल छुट्टी नहीं थी. -We had no holiday yesterday.
33. क्या तुम्हें कल छुट्टी नहीं थी? -Didn’t you have a holiday yesterday?
34. क्या तुम्हारे पास दस रुपये के छुट्टे हैं? -Have you got change for a ten-rupee note?/Do you have change for a ten-rupee note?
35. क्या तुम्हारी मोटर साइकिल में तीन गेयर हैं? -Does your motorcycle have three gears?
36. क्या किसी के पास घड़ी है? -Does anyone have a watch?
37. क्या तुम्हारे पास एक मिनिट है? -Do you have a minute?/Have you got a minute?
38. तुम्हारे पास कितने पैसे हैं? -How much money have you got?/How much money do you have?
39. तुम्हारे पास क्या सबूत है? -What proof have you?/What proof do you have?
40. तुम्हारे पास क्या है? -What do you have?
41. उसके पास क्या है? -What does he have?
42. उसकी कितनी बहनें हैं? -How many sisters does he have?
43. तुम्हारे कितने भाई हैं? -How many brothers do you have?
44. जब तुम दिल्ली में थे तो तुम्हारे कितने मित्र थे? -How many friends did you have when you were in Delhi?
45. क्या वहाँ अकेले जाने की तुम्हारी हिम्मत है? -Have you got the courage/Do you have the courage to go there alone?
46. मेरे पास दूसरा विकल्प नहीं है. -I have no other alternative.
47. तुम्हारे पास शिष्टाचार नहीं है. -You have no manners.
48. क्या तुम्हारे पास शिष्टाचार नहीं है? -you have manners? Don’t you
49. उसका अपने बच्चों पर नियंत्रण नहीं है. -He has (got) no control over his own children.
50. मेरा आधुनिक औषधियों पर विश्वास नहीं है. -I have no faith in modern medicine.
51. मुझे अंदाज़ा नहीं है. -I have no idea.
52. मुझे उस बारे में जरा भी अंदाज़ा नहीं है. -I haven’t the least/slightest/faintest/remotest idea about it.
53. उसे इस नौकरी में ज़रा भी रुचि नहीं है. -He hasn’t the least interest in this job.
54. मेरे पास समय नहीं है. -I have no time.
55. इस ग्रंथालय में किताबों का अच्छा संग्रह नहीं है. -This library hasn’t got a good collection of books/This library doesn’t have a good collection of books.
56. मुझे आज्ञा देने का तुम्हें अधिकार नहीं है. -You have no right to order me.
57. उसे इस बारे में कुछ जानकारी हो सकती है. He may have some information about this.
58. शिक्षक के पास बहुत संयम रहना पड़ता है, लेकिन माँ के पास उससे भी अधिक संयम एना पड़ता है. -A teacher has to have a lot of patience but a mother has to have even more patience.
59. ‘नहीं’ कहने की हममें हिम्मत होनी चाहिये. -We should have the courage to say ‘no’.
60. तुम्हारे पास ‘नहीं’ कहने की हिम्मत होनी चाहिये थी. -You should have had the courage to say ‘no’.
चाहिये थी पास होना इस अर्थ में प्रयुक्त have का तीसरा रूप.
यहाँ तक have का मुख्य क्रिया के रूप में एक महत्वपूर्ण अर्थ पास होना पर्याप्त उदाहरणों के साथ हमने देखा.
इसके अतिरिक्त have का मुख्य क्रिया के रूप में अन्य कई अर्थों में प्रयोग किया जाता है. have के इन विविध अर्थों को कुछ उदाहरणों की सहायता से हम देखेंगे.
1. वह भोजन कर रहा है. -He is having a meal.
यह अपूर्ण वर्तमानकाल का वाक्य है. इसलिये have इस क्रिया में ing लगाया गया have का प्रयोग यहाँ करना इस अर्थ में किया गया है. करना के लिये have के बजाय दूसरे शब्द का प्रयोग भी किया जा सकता था. लेकिन फिलहाल हम have के अर्थ देख रहे हैं. इसलिये have का प्रयोग किया गया है.
2. मैं भोजन कर रहा था. -I was having a meal.
3. मैंने स्नान किया है. -I have had a bath.
यह पूर्ण वर्तमानकाल का वाक्य था. इसलिये कर्ता + have/has + क्रिया का तीसरा रूप इस रचना से अंग्रेज़ी वाक्य बना. करना के लिये have इस क्रिया का प्रयोग किया गया और काल की रचना के अनुसार have का तीसरा रूप had आया.
4.मैं चाय लूंगा. (have = लेना) – I will have a tea.
5.मैंने अभी चाय ली है. – I have just had a tea.
6.हमें अभी कोई समाचार नहीं मिला है. (have = मिलना). -We haven’t had any news yet
7.मुझे कल रात एक अजीब सपना दिखाई दिया. – I had a strange dream last night.
(उक्त सातवाँ वाक्य सामान्य भूतकाल का था. इसलिये
कर्ता + क्रिया का दूसरा रूपइस रचना से अंग्रेजी वाक्य बना. दिखाई देना के लिये have इस क्रिया का प्रयोग किया गया और सामान्य भूतकाल की रचना के अनुसार have का दूसरा रूप had आया.
8. मुझे उसकी लिखावट पढ़ने में थोड़ी परेशानी हुई. -I had some difficulty reading his writing.
9. उसे 15 नवंबर को बच्चा हुआ. -She had a baby on the 15th of November.
10. हमें बहुत तकलीफ हुई. -We had a lot of trouble.
11. उसका पिछले हफ्ते ऑपरेशन हुआ. -He had an operation last week.
12 . हमारे यहाँ कल रात बहुत बारिश हुई. -We had a lot of rain last night.
गया.
13. मुझे पता ढूँढ़ने में कोई परेशानी नहीं हुई. बजाय -I didn’t have any difficulty finding the address.
14. क्या वहाँ तुम्हें कोई तकलीफ हुई? -Did you have any trouble there?
15. वे वार्तालाप कर रहे थे. -They were having a conversation.
16. मुझे लगता है वह नहा रहा है. प्रयोग -I think he is having a bath.
17. हमारी कुतिया ने अभी चार पिल्ले दिये हैं. -Our dog has just had four puppies.
18. मैंने सालभर से सिगरेट नहीं पी है. -I haven’t had a cigarette since a year.
19. हमें अभी कोई सफलता नहीं मिली है. -We haven’t had any success yet.
20. हमें आज सुबह से 100 से अधिक फोन आए हैं. -We have had more than hundred phone calls since morning today.
21. मेरी साइकिल में पिछले एक हफ्ते में पाँच पंक्चर हुए हैं. -My cycle has had five punctures in the last one week.
22. जत्रा में हमारा समय बहुत अच्छी तरह से बीता. -We had a very good time at the fair.
23. मुझे अभी राहुल का पत्र आया है. -I have just had a letter from Rahul.
24. हमारी यात्रा बहुत अच्छी हुई. -We had a very good journey.
have का प्रयोग निम्न प्रकार से आज्ञावाचक वाक्यों में भी होता है.
1. भरोसा रखें. -Have faith.
2. संयम रखें. -Have patience.
3. मज़ा करें. -Have fun.
4 . अच्छी तरह रो लो. -Have a good cry.
5. और थोड़ा केक लो. -Have some more cake.
6. बिस्किट लो. -Have a biscuit.
7. थोड़ी चाय लो/लें. -Have some tea.
8. हिम्मत रखो. -Have courage.
कभी कभी एक ही अर्थ be का प्रयोग कर के या have का प्रयोग कर के दोनों प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है. तब जरूरत के अनुसार अन्य परिवर्तन भी करना पड़ता है. अगले उदाहरणों के अध्ययन से यह समझेगा.
1. उसकी आवाज बहुत धीमी है. -He has a very low voice./His voice is very low.
2. उसकी त्वचा तैलीय है. -He has (got) an oily skin./His skin is oily.
3. उसकी त्वचा रूखी है. -He has (got) a dry skin./His skin is dry.
4. उसका व्यक्तित्व आकर्षक है. -He has an attractive personality. / His personality is attractive.
5. उसका स्वभाव बहत मीठा है. -He has a very sweet nature. /His nature is very sweet.
6. उसे बहुत अनुभव है. -He has a lot of experience. / He is very experienced.
7. मुझे विश्वास है कि यह योजना सफल होगी. -I have confidence that/I am confident that this plan will be successful.
8. हमारे पड़ोसी बहुत झगड़ालू हैं. -We have very quarrelsome neighbours. /Our neighbours are very quarrelsome.
9. यहाँ हर घर में टीवी है. -Every house here has a TV./There is a TV in every house here.
10. हमारी बिल्ली की आँखें बहुत सुंदर हैं. -Our cat has very beautiful eyes./Our cat’s eyes are very beautiful.

