अध्याय 14
कर्म वाच्य
Passive voice
active voice के वाक्य को passive voice में और passive voice के वाक्य को active voice में सिर्फ बदलना आना काफी नहीं है. इसके साथ ही active voice और passive voice का प्रयोग समझना भी ज़रूरी है. इसलिये passive voice की रचना समझने से पहले हम passive voice के प्रयोग की ओर ध्यान देंगे.
passive voice का प्रयोग
* passive voice का प्रयोग समझने के लिये अगले दो हिंदी वाक्य देखें.
- 1. गोपाल यहाँ किताबें बेचता है. (active voice)
- 2. यहाँ किताबें बेची जाती हैं. (passive voice)
अब तक किताबों की कई दुकानें आपने देखी होंगी, कई दुकानों पर दुकान के नाम का बोर्ड होता है. इस बोर्ड पर उक्त दो में से एक वाक्य अक्सर दिखाई देता है. और आपने किसी दुकान पर उक्त दो वाक्यों में से एक वाक्य देखा होगा तो वह अक्सर दूसरा वाक्य ही होगाः- यहाँ किताबें बेची जाती हैं.
गोपाल किताबें बेचता है या राहुल यहाँ किताबें बेचता है ऐसा फलक साधारणतः दुकानों पर दिखाई नहीं देता. क्योंकि ‘कौन’ बेचता है उससे ग्राहक का अक्सर कोई लेना देना नहीं होता. साथ ही कौन बेचता है यह तो दिखाई भी देता है. ऐसे समय passive voice के वाक्य का प्रयोग किया जाता है.
कुल बारह कालों में से केवल आठ कालों के ही नाम इस तालिका में दिखाई दे रहे हैं. शेष जिन चार कालों के नाम इस तालिका में नहीं दिखाई दे रहे हैं, उनमें से अपूर्ण भविष्यकाल का passive voice अंग्रेज़ी में प्रचार में नहीं है. और अंतिम तीन पूर्ण निरन्तर कालों के (यानी पूर्ण निरन्तर वर्तमानकाल, पूर्ण निरन्तर भूतकाल तथा पूर्ण निरन्तर भविष्यकाल के) passive voice होते ही नहीं.
ऊपर की सारणी में कालों की रचनाएँ दी गई हैं. लेकिन जब passive voice के वाक्य में can, could, should, should have आदि सहायक क्रियाओं का प्रयोग करना हो तब passive voice के वाक्य की रचना कैसी होगी वह देखिए.
1. कर्म + सहायक क्रिया + be + क्रिया का तीसरा रूप…
उदा. खत लिखा जाना चाहिये.A letter should be written.
passive voice के वाक्य में सहायक क्रिया के उपरांत be आता है यह उक्त रचना और उदाहरण से समझ में आ रहा है. इसी तरह अंत में have युक्त सहायक क्रिया का (जैसे should have, must have, might have का) passive voice में प्रयोग करते वक्त be के बजाय been आएगा. देखें रचना कैसे होगी.
कर्म + सहायक क्रिया + have + been + क्रिया का तीसरा रूप….
उदा. 1. पत्र लिखा जाना चाहिये था. A letter should have been written.
2. पत्र लिखा जा सकता था. A letter could have been written.
उक्त सभी अंग्रेज़ी वाक्यों में आपको एक समानता दिखाई दे रही है, और वह है हर जगह क्रिया का तीसरा रूप. और passive voice में हमेशा क्रिया का तीसरा रूप ही आता है. क्रिया के तीसरे रूप के बिना passive voice का वाक्य नहीं बन सकता.
हिंदी का वाक्य अंग्रेज़ी में सही बनाने के लिए जिस प्रकार हिंदी वाक्य का काल पहचानना आना आवश्यक है, उसी प्रकार ऊपर सीखी हुई passive voice की रचनाओं का उचित स्थान पर प्रयोग करने के लिये वाक्य passive voice का है या नहीं यह समझना भी आवश्यक है.
हिंदी वाक्य का काल सही पहचानने पर भी यदि हमें वाक्य किस voice का है यह नहीं समझा, तो हमारा अंग्रेज़ी वाक्य गलत हो सकता है. क्योंकि active voice की रचना
अलग है और passive voice की रचना अलग है. इसलिये passive voice के उदाहरण देखने से पहले यह देख लें कि हिंदी का वाक्य passive voice का है या नहीं यह कैसे पहचानें.
1. पहली बात यह है कि passive voice के वाक्य में सामान्यतः कर्ता नहीं होता, जैसे पेड़ों को पानी दिया गया यह वाक्य. इस वाक्य में ‘कर्ता’ नहीं है. पानी देने वाला कर्ता होगा. किसने पानी दिया यह वाक्य में नहीं बताया गया है.
दूसरा उदाहरण : इस सड़क की जल्दी ही मरम्मत की जाएगी. यहाँ भी ‘कर्ता’ नहीं है. कौन मरम्मत करेगा यह नहीं बताया गया है.
2. लेकिन हिंदी के passive voice के वाक्य में कभी कभी द्वारा के साथ कर्ता का उल्लेख हो सकता है. जैसे पेड़ों को मेरे द्वारा पानी दिया गया.
3. passive voice के वाक्य में क्रिया सकर्मक होती है. (सकर्मक क्रिया अर्थात वह क्रिया जिसे कर्म की आवश्यकता होती है. उदाहरणार्थ लिखना, पढ़ना, खाना, पीना, बेचना, खरीदना आदि. और अकर्मक क्रिया का अर्थ है वह क्रिया जिसके साथ कर्म नहीं आता. उदाहरणार्थ आना, जाना, उठना, बैठना, हँसना, रोना, निकलना आदि).
4. passive voice के रचनाओं की जो सारणी ऊपर दी गई है, उसमें तीसरे खाने में हिंदी वाक्य हैं. इन वाक्यों पर नजर डालने पर हर वाक्य में क्रिया के साथ जाना का रूप दिखाई देगा. जैसे पत्र लिखा जाता है, पत्र लिखा गया, पत्र लिखा जाएगा, पत्र लिखा जा रहा है. यह passive voice के हिंदी वाक्य का महत्वपूर्ण लक्षण है. इस तरफ ठीक से
ध्यान दें:-
passive voice के हिंदी वाक्य में साधारणतः क्रिया के साथ ‘जाना’ का रूप होता है.
5. लेकिन कभी हिंदी के वाक्य को थोड़ा आसान बनाने के लिये क्रिया में जाना के रूप का हम प्रयोग नहीं करते. जैसे पेड़ों को पानी दिया जाना चाहिये के बजाय पेड़ों को पानी देना चाहिये. ‘सड़क की मरम्मत की जानी चाहिये’ के बजाय सड़क की मरम्मत करनी चाहिये ऐसा भी हम कह सकते हैं. ‘सड़क की मरम्मत करनी चाहिये’ और ‘पेड़ों को पानी देना चाहिये’ ये वाक्य passive voice के ही हैं.
इस पर से यह समझ में आता है कि हिंदी वाक्य में जाना का रूप नहीं होने पर भी वाक्य passive voice का हो सकता है.
passive voice के वाक्य का प्रारंभ कर्म से होता है. यह तो हमने देखा ही है. औ वाक्य में कौन सा शब्द कर्म है यह पहचानना कुछ मुश्किल नहीं है. फिर भी कर्म पहचानने के बारे में यहाँ एक जानकारी पर ध्यान दिया जा सकता है. वह यह है:-
सकर्मक क्रिया को क्या अथवा किसे / किसकी यह प्रश्न पूछने पर आने वाला उना सामान्यतः कर्म होता है. जैसे, उसकी सहायता की गई इस वाक्य में (किसकी सहायता की गई का उत्तर) उसकी कर्म है. पत्र लिखा जाएगा इस वाक्य ने (क्या लिखा जाएगा का उन्न पत्र) कर्म है.
और एक वाक्य देखिये :- उसे पत्र लिखा जाएगा इस वाक्य में किसे इस प्रश्न का उत्तर है – उसे. तथा क्या इस प्रश्न का भी उत्तर है पन्त्र. किसी वाक्य में इस तरह दो कर्म हो सकते हैं. तब व्याकरण में ‘किसे’ के उत्तर को अप्रत्यक्ष कर्म कहते हैं तथा क्या के उना को प्रत्यक्ष कर्म. जब passive voice के वाक्य में इस प्रकार दो कर्म होते हैं तब अंग्रेज़ी वाक्य का प्रारंभ किसी भी कर्म से किया जा सकता है. लेकिन अधिकतर अप्रत्यक्ष कर्म में वाक्य की शुरुआत करते हैं.
passive voice के बारे में अब तक सीखी गई जानकारी यहाँ नीचे दिये गए उदाहरणों से स्पष्ट होगी.
उदाहरण
1. यहाँ किताबें बेची जाती हैं.
(यह वाक्य सामान्य वर्तमानकाल का और passive voice का है.)
Books are sold here.
(यह वाक्य सामान्य वर्तमानकाल की passive voice की रचना से बनाया गया है.)
2. पेड़ों को पानी दिया गया.
(यह वाक्य सामान्य भूतकाल का तथा passive voice का है.)
Plants were watered.
(यह वाक्य सामान्य भूतकाल की passive voice की रचना से बना है.)
3. पेड़ों को मेरे द्वारा पानी दिया गया.
Plants were watered by me.
4. इस सड़क की मरम्मत की जानी चाहिये.
This road should be repaired.
- 5. उसकी ईमानदारी की तारीफ करनी चाहिये -His honesty should be praised.
- 6. उन्हें जानकारी दी गई है. -They have been informed.
- 7. उसे वहाँ भेजा जाएगा. -He will be sent there.
- 8. ‘हमें जानकारी नहीं दी गई. -We were not informed.
- 9. हमें जानकारी नहीं दी गई थी. -We had not been informed.
- 10. अब कुछ भी नहीं किया जा सकता. -Nothing can be done now.
- 11. पाँच सौ मेहमानों को निमंत्रण दिया गया था. -500 guests had been invited.
- 12. घायल लोगों को हैलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया. -The injured were taken to hospital by helicopter.
- 13. दंगे में सैंकड़ों निर्दोष लोग मारे गए. -Hundreds of innocent people were killed in the riot.
- 14. अंग्रेज़ी सारी दुनिया में बोली जाती है. -English is spoken all over the world.
- 15. हमारे गाँव में स्टेडियम बांधा जा रहा है. -A stadium is being built in our town.
- 16. सभा रद्द हो गई है. -The meeting has been cancelled.
- 17. सिंह को जंगल का राजा कहा जाता है. -The lion is called the king of the jungle.
- 18. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. -He was rushed to hospital.
- 19. उसे लाठी से मारा गया था. – He had been beaten with a stick,
- 20.उसका बन्थ मुंबई में हुआ. – He was born in Mumbai.
- 21.उसका दूसरी शाखा में तबादला हो गया है. -He has been transferred to another branch.
- 22.अगले दस साल में एड्स की महामारी का भविष्य कथन किया जा रहा है. – Aids epidemic is being predicted in the next ten years.
- 33. अब क्या किया जाएगा? What will be done now?
- 34. यह कब किया जाएगा? When will this be done?
- 35. तुम्हें क्या सिखाया गया है? What have you been taught?
- 36. अब क्या किया जा सकता है? What can be done now?
- 37. क्या करना चाहिये था? What should have been done?
- 38. तुम्हारा जन्म क्यों हुआ? Why were you born?
- 39. यह क्यों किया गया? Why was this done?
- 40. अंगूठी किस उंगली में पहनी जाती है? On which finger is a ring worn?
- 41. यह योजना कितनी बदलनी पड़ेगी? How much will this plan have to be changed
Passive voice के प्रश्नवाचक वाक्य हमने पहले सीखी हुई प्रश्नवाचक वाक्यों की रचना के अनुसार ही बनाए हैं, यह आपको दिखाई दे ही रहा है. सिर्फ पहले वाक्य में जिस जगह कर्ता का प्रयोग किया गया था, उस स्थान पर passive voice में कर्म आया. अभी उक्त वाक्य प्रश्नवाचक वाक्य की पहले सीखी हुई रचना के मुताबिक है या नहीं यह देखिए, How much will this plan have to be changed? प्रश्नवाचक शब्द स.क्रि. कर्म स. क्रि. का+ P.V. में स.क्रि. के क्रिया…? शेष भाग साथ आने वाला शब्द
- 42. यह कैसे किया जाना चाहिये था? How should this have been done?
- 43. यह कैसे किया जाना चाहिये? – How should this be done?
- 44. यह कैसे किया जा सकता है? – How can this be done?

